फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cloud burst in Rauli drain of Kullu, seven families became homeless

Kullu Cloudburst: कुल्लू के राउली नाले में भी फटा था बादल, सात परिवार हो गए बेघर

Fri, 14 Jul 2023 09:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Jul 2023 09:37 PM IST
सार

 प्रदेश कुल्लू जिले की पंचायत पारली के राउली गांव के साथ बहते नाले में रविवार रात बादल फटा था। मौसम साफ होने और पंचायत में नेटवर्क आने के बाद यह सूचना मिली है। 

विज्ञापन
Cloud burst in Rauli drain of Kullu, seven families became homeless
कुल्लू के राउली नाले में भी फटा था बादल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कुल्लू जिले की पंचायत पारली के राउली गांव के साथ बहते नाले में रविवार रात बादल फटा था। मौसम साफ होने और पंचायत में नेटवर्क आने के बाद यह सूचना मिली है। रविवार रात नाले में फटे बादल के कारण राउली गांव में सात घरों को नुकसान पहुंचा है। इन घरों में रह रहे परिवारों को मजबूरन परिजनों और मवेशियों समेत दूसरे गांव में पनाह लेनी पड़ रही है। कुछ परिवार किराये के कमरे में रहने को विवश हैं। राउली गांव में सात घरों समेत बगीचों और खेतों को भी बादल फटने के कारण आई बाढ़ ने तबाह कर दिया है।

विज्ञापन


बादल फटने की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। नुकसान का आकलन किया है। पंचायत पारली के पूर्व प्रधान किशन चंद, ग्रामीण लीलाधर, गुलाब सिंह, लालचंद, सुखराम ने कहा कि बीते रविवार को राउली नाला में बादल फटा है। इस कारण सात घरों को खाली करना पड़ा है। घरों में मलबा भरने के कारण दीवारें और छत ढह गए हैं। बादल फटने से ग्रामीण किशन चंद, सुमन कुमार, सुखराम, गोपाल, जग्गर और छप्पे राम के घरों को नुकसान पहुंचा है। पंचायत में बिजली और नेटवर्क न होने के कारण इसकी सूचना प्रशासन और राजस्व विभाग को समय पर नहीं दी जा सकी।
विज्ञापन


इन पंचायतों में सड़कें बंद
कहा कि गड़सा घाटी की पंचायत मंझली, पंचायत पारली, पंचायत भलाण में अभी भी सड़कें बंद पड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed