फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   climate change himachal News: reason behind landslides in himachal pradesh is heavy rain

जलवायु परिवर्तन: चार घंटे में हो रही 24 घंटों की बारिश से दरक रहे हिमाचल के पहाड़

Fri, 13 Aug 2021 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Aug 2021 12:43 PM IST
सार

जलवायु परिवर्तन के चलते बारिश का पानी जमीन में रसने के बजाय पहाड़ों व कंदराओं में घुस रहा है। जिस कारण मौसम साफ होने से पहाड़ में दरारें होने से ये गिर पड़ते हैं।

विज्ञापन
climate change himachal News: reason behind landslides in himachal pradesh is heavy rain
किन्नौर निगुलसरी में भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास के नाम पर हिमाचल प्रदेश के पहाड़ तेजी से दरकने लगे हैं। इससे जानमाल का नुकसान हो रहा है। इसके पीछे विद्युत प्रोजेक्टों के अलावा जलवायु परिवर्तन भी कारण माना जा रहा है। बरसात के मौसम में आए दिन प्रदेश सहित कई पहाड़ी राज्यों में पहाड़ों के दरकने की घटनाएं अधिक हुई हैं। बरसात और सर्दी के मौसम में बड़ा बदलाव आने से असमय बर्फबारी और बरसात हो रही है। पहाड़ों के दरकने की वजह तेज बारिश भी है।

विज्ञापन


यह बात गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चंद्र कुनियाल ने कही। उन्होंने ढाई दशक से भी अधिक वर्षों तक जिला कुल्लू के मौहल स्थित गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अब बारिश का स्तर बढ़ने लगा है। जो बारिश 24 घंटे तक होनी चाहिए, वह मात्र तीन से चार घंटे में हो जा रही है।
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन के चलते बारिश का पानी जमीन में रसने के बजाय पहाड़ों व कंदराओं में घुस रहा है। जिस कारण मौसम साफ होने से पहाड़ में दरारें होने से ये गिर पड़ते हैं। विकास को रोका नहीं जा सकता है। सड़कें निकालना जरूरी है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में ये सब वैज्ञानिक आधार पर होना चाहिए। सड़कें और टनल निकालने के बाद पहाड़ों के दरकने व भूस्खलन को रोकने के लिए इसका संरक्षण भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए घास लगाने के साथ झाड़ियां और पौधरोपण किया जाना चाहिए। साथ ही संवेदनशील जगहों का वैज्ञानिक आधार पर चार से पांच साल बाद समय-समय पर निरीक्षण होता रहना चाहिए। पहाड़ की गतिविधियों को भांपकर लोगों की जिंदगी के साथ अन्य नुकसान को बचाया जा सकता है। डॉ. कुनियाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से गर्मी भी तेज पड़ती है और बरसात भी सामान्य ढंग से नहीं हो रही है।

 
जलवायु परिवर्तन के कारण बरसात का स्वरूप बदला
पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के जानकार वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जीसी कुनियाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों से जलवायु परिवर्तन के कारण बरसात का स्वरूप बदल गया है। धीमी और मध्यम बारिश का पानी आसानी से जमीन में रस जाता है, लेकिन अब 24 घंटे की बारिश चार घंटे में हो रही है और पानी जमीन के ऊपर से ही बह रहा है। इसे बादल फटने, बाढ़, भूस्खलन व पहाड़ों के दरकने की घटनाएं काफी बढ़ने लगी हैं। इसे रोकने के लिए वैज्ञानिक ढंग से कदम उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed