फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Circular road of Himachal's capital will be widened, land will be acquired, minister inspected

Shimla News: हिमाचल की राजधानी का सर्कुलर रोड होगा चौड़ा, जमीन अधिग्रहण करेंगे, मंत्री ने किया निरीक्षण

Thu, 29 Jun 2023 07:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Jun 2023 07:33 PM IST
सार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को शहर की लाइफलाइन सर्कुलर रोड के विस्तारीकरण के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय विधायक हरीश जनारथा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Circular road of Himachal's capital will be widened, land will be acquired, minister inspected
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया सर्कुलर रोड का निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को जाम मुक्त बनाने की दिशा में सरकार ने जमीनी स्तर पर पहल शुरू कर दी है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को शहर की लाइफलाइन सर्कुलर रोड के विस्तारीकरण के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय विधायक हरीश जनारथा भी मौजूद रहे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए इस मार्ग पर जमीन अधिग्रहण कर सड़क को चौड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने सचिवालय से संजौली चौक-लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल से सचिवालय पहुंचकर सड़क का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी, विक्ट्री टनल, सब्जी मंडी, ट्रिपल एच, बेम्लोई, हिमलैंड, नोसलसवुड, छोटा शिमला में सड़क के तंग प्वाइंट को चौड़ा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बताया कि प्रदेश की राजनीतिक, प्रशासनिक और पर्यटन राजधानी होने के चलते शहर में सुगम यातायात होना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर जिन-जिन स्थानों पर जाम की स्थिति रहती है उन जगहों को चिह्नित कर चौड़ा किया जाएगा। कहा कि जमीन अधिग्रहण के लिए एक समिति का गठन किया है जोकि मार्ग की विस्तृत कार्य योजना तैयार कर मुख्यमंत्री के साथ विचार विमर्श के बाद इसे क्रियान्वित करेगी। इस दौरान डीसी आदित्य नेगी, एसपी संजीव कुमार गांधी, उपमंडल दंडाधिकारी शहरी भानु गुप्ता, एमसी आयुक्त भूपेंदर कुमार, राजस्व और लोनिवि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोपवे प्रोजेक्ट से भी जाम को मिलेगी राहत
विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि सर्कुल रोड पर प्रस्तावित पार्किंगों का निर्माण भी जल्द किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि लगभग 1,700 करोड़ रुपये की लागत से वर्ल्ड बैंक की सहायता से जो रोपवे शिमला के लिए आ रहा है उससे भी आने वाले समय में शिमला शहर को जाम से राहत मिलेगी। कहा कि शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में आज सर्कुलर रोड से शुरुआत की है और आने वाले समय में अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर भी सुगम यातायात के लिए प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed