{"_id":"5da20b488ebc3e01506efb12","slug":"cid-has-summoned-by-half-a-dozen-ldani-and-commission-agents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईडी ने तलब किए आधा दर्जन लदानी और आढ़ती, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईडी ने तलब किए आधा दर्जन लदानी और आढ़ती, ये है वजह
Sun, 13 Oct 2019 11:37 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के बागवानों से करोड़ों की ठगी करने वाले आढ़तियों और लदानियों पर सीआईडी ने शिकंजा कस दिया है। एसआईटी ने सोमवार को सोलन, परवाणू और दिल्ली के आधा दर्जन आढ़तियों और लदानियों को मुख्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं। इनके पतों पर नोटिस भी भेजे गए हैं। मुख्यालय में पेश न होने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी की कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, बागवानों से ठगी के मामले की जांच के लिए डीजीपी सीताराम मरडी ने एएसपी वीरेंद्र कालिया की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की थी। इस कमेटी ने रकम न लौटाने पर अब तक एक दर्जन लदानियों और आढ़तियों को गिरफ्तार किया है। करीब ढाई करोड़ से ज्यादा की रकम लौटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
कालिया कहते हैं कि चूंकि बड़ी संख्या में बागवानों से उधार के बहाने सेब ले जाकर लदानी व आढ़ती गायब हो गए या पैसे नहीं दिए। अब ऐसे पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है। बागवानों से ठगी के संबंध में करीब 90 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इन सभी मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन