फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   christmas celebration in shimla shimla police arrested six miscreants

Shimla News: रिज पर दिन में जश्न, रात को हुड़दंगियों ने डाला रंग में भंग, पुलिस ने छह लोग हिरासत में लिए

Mon, 26 Dec 2022 01:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Dec 2022 01:39 PM IST
सार

नो स्मोकिंग जोन रिज मैदान पर युवक सिगरेट पीते रहे।  इसी बीच दो युवकों ने कमीज उतार दी और डांस करने लगे।

विज्ञापन
christmas celebration in shimla shimla police arrested six miscreants
शिमला के रिज मैदान पर पुलिस से उलझते सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी शिमला के रिज मैदान पर दिन भर क्रिसमस का खूब जश्न चलता रहा। हजारों की संख्या में पर्यटकों ने दिन भर रिज पर मस्ती की, लेकिन रात को कुछ हुड़दंगियों ने रंग में भंग डाल दिया। कुछ पर्यटक पुलिस से उलझ गए। हरियाणा के जींद से करीब आधा दर्जन सैलानी पुलिस से हाथापाई पर उतर आए। पुलिस के लाख समझाने के बाद भी यह नहीं समझे और पुलिस से बदतमीजी करते रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन


आखिर में पुलिस इन हुड़दंगियों को उठाकर थाने ले गई।  रात करीब 11:15 बजे चर्च के पास हरियाणा के यह युवकों ने रिज पर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। नो स्मोकिंग जोन रिज मैदान पर युवक सिगरेट पीते रहे।  इसी बीच दो युवकों ने कमीज उतार दी और डांस करने लगे। इससे दूसरे सैलानी परेशान दिखे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को शोर-शराबा करने से रोका तो करीब आधा दर्जन युवक पुलिस से हाथापाई पर उतर आए। एक युवक एएसआई को धक्का देते हुए नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस काफी देर तक इन्हें समझाती रही। हुड़दंग देख पुलिस ने मौके पर क्यूआरटी भी बुला ली। जब युवक नहीं समझे तो पुलिस को जबरन इन्हें पीआर वैन में डाल दिया और थाने में पहुंचाया। रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने इन्हें थाने पहुंचाया। पुलिस इन सब का मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल ले गए। मामले में सदर थाना पुलिस कार्रवाई अमल में ला रही है।

11:45 बजे पुलिस ने खाली करवाया रिज 
रिज मैदान पर बढ़ता हुड़दंग देख पुलिस की दो गाड़ियां यहां रात करीब 11:45 बजे पहुंचती हैं। पुलिस ने लाउड स्पीकर से रिज मैदान को खाली करने की पर्यटकों से अपील की। करीब पांच मिनट में ही रिज मैदान खाली हो गया और यहां सन्नाटा पसर गया। यहां पुलिस के कुछ जवान ही दिखे।

कुफरी, नारकंडा और मशोबरा में भी सैलानियों की रही भीड़

क्रिसमस पर हिल्सक्वीन शिमला में सैलानियों का भारी जमावड़ा लगा। शहर के साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी क्रिसमस पर भारी संख्या में सैलानी उमड़े। क्रिसमस पर सैलानियों की आमद बढ़ने के बाद न्यू ईयर पर भी बंपर टूरिस्ट शिमला पहुंचने की उम्मीद है। पर्यटनों की भारी आमद से कारोबायिों के चेहरे खिल गए हैं। क्रिसमस पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

रिज मैदान और मालरोड पर पुलिस कर्मियों के अलावा क्यूआरटी के जवान भी तैनात रहे। भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने से कार्ट रोड को माल रोड को जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर सैलानियों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई सैलानी कार्ट रोड से आजीविका भवन होते हुए पैदल ही माल रोड पहुंच गए। 

सैलानियों की आमद में भारी बढ़ोतरी से रविवार को कुफरी में भी सैलानियों का तांता लगा रहा। हालांकि क्रिसमस पर कुफरी और नारकंडा में बर्फ के दीदार न होने से सैलानी मायूस भी हुए। पर्यटक वाहनों की आमद में भारी बढ़ोतरी से शहर की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। शिमला होटल एंड रेस्टारेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि क्रिसमस पर शहर के होटलों में अधिकतर कमरे बुक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed