फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   christmas celebration in shimla and manali tourist enjoys DJ and kullu naati

Himachal News: प्रदेश में क्रिसमस पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, देर रात तक डीजे और नाटियों पर थिरके

Sun, 25 Dec 2022 11:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 25 Dec 2022 11:20 PM IST
सार

मनाली में क्रिसमस ईव पर डीजे की धुन पर धमाल मचा। रात तक पर्यटकों के कदम थिरकते रहे। क्रिसमस पर्व को लेकर अधिकतर होटलों में कुल्लवी नाटी सहित डीजे का प्रबंध किया गया था।

विज्ञापन
christmas celebration in shimla and manali tourist enjoys DJ and kullu naati
मनाली में क्रिसमस ईव पर जश्न मनाते पर्यटक। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिसमस पर हिल्सक्वीन शिमला सहित प्रदेश के पर्यटन स्थल रविवार को सैलानियों से गुलजार रहे। शिमला में सैलानियों की बंपर आमद से शहर के होटल पैक हो गए। सुबह 8:00 से शाम 8:00 के बीच करीब 8,000 वाहन शहर में दाखिल हुए। मनाली में 60,000 पर्यटक पहुंचे जबकि मैक्लोडगंज भी सैलानियों से गुलजार रहा।  होटलों में सैलानियों ने क्रिसमस पर डीजे पार्टी, डाइन एंड डांस और फूड फेस्टिवल का लुत्फ उठाया। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च में हजारों की तादाद में लोगों ने चर्च में आकर प्रार्थना की।

विज्ञापन


सुबह 9:15 से शाम 5:30 तक चर्च को लोगों के लिए खुला रखा गया। मनाली में 10,000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। 100 से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटकों ने मनाली का रुख किया है। इससे मनाली की सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। अलेउ से मनाली तक सड़क पर घंटों जाम लगा। यहां भी क्रिसमस ईव पर डीजे की धुन पर धमाल मचा। रात तक पर्यटकों के कदम थिरकते रहे। शनिवार रात क्रिसमस पर्व को लेकर अधिकतर होटलों में कुल्लवी नाटी सहित डीजे का प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन


माल रोड में प्रशासन ने पर्यटकों के मनोरंजन के लिए डीजे सहित लाइव म्यूजिक की व्यवस्था की थी। मालरोड में रात 11 बजे तक पर्यटक डीजे की धुनों पर नाचते रहे। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में सेंट जॉन चर्च में सैलानियों ने क्रिसमस का पर्व मनाया। मैक्लोडगंज पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार रहा।  होटलों में देर शाम तक 80 फीसदी बुकिंग दर्ज की गई। वहीं, अच्छा कारोबार होने की वजह से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed