फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chopal Vishal grew 14 feet high chilli plant, agriculture officer sent the seeds for testing

Shimla News: चौपाल के विशाल ने उगाया 14 फीट ऊंचा मिर्च का पौधा, कृषि अधिकारी ने परीक्षण के लिए भेजा बीज

Tue, 05 Dec 2023 06:00 PM IST
Krishan Singh विपिन कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहड़ू)
विपिन कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहड़ू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Dec 2023 06:00 PM IST
सार

 झिकनीपुल पंचायत के जादाना निवासी विशाल चौहान ने दो साल की कड़ी मेहनत के बाद बिना किसी रसायन के चौदह फीट दो इंच ऊंचा मिर्च का पौधा उगाया है। 

विज्ञापन
Chopal Vishal grew 14 feet high chilli plant, agriculture officer sent the seeds for testing
चौपाल के विशाल ने 14 फीट ऊंचा मिर्च का उगाया पौधा - फोटो : संवाद

विस्तार

जैविक खेती में नए-नए प्रयोग करने वाले हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल के युवा किसान ने 14 फीट ऊंचा मिर्च का पौधा उगा कर सभी को हैरत में डाल दिया है। झिकनीपुल पंचायत के जादाना निवासी विशाल चौहान ने दो साल की कड़ी मेहनत के बाद बिना किसी रसायन के चौदह फीट दो इंच ऊंचा मिर्च का पौधा उगाया है। सूचना मिलने के बाद कृषि विभाग ने पौधे की पैमाइश की। कृषि विकास अधिकारी चौपाल लायक राम हेटा ने बताया कि मिर्च के पौधे की ऊंचाई 14.2 फीट है। मिर्च का बीज लेकर इसे परीक्षण के लिए विभाग को भेजा जाएगा। बता दें कि विशाल  बीते साल सात फीट आठ इंच ऊंचा धनिये का पौधा उगाकर चर्चा का विषय बने थे। विशाल का कहना है कि वे मिर्च का बीज दूसरे किसानों को देकर जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विशाल को कृषि का जुनून इस हद तक है कि वह जैविक कृषि में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। वे इसी साल चार फीट लंबी मूली भी उगा चुके हैं। बदकिस्मती यह रही की वह सड़ गई। विशाल ने बताया कि जिस जगह मूली लगाई गई थी, उस स्थान पर सिंचाई वाली पाइप फट गई थी। पानी के लगातार रिसाव के चलते यह मूली सड़ गई। विशाल ने कहा कि किसान रसायनों का अंधाधुंध प्रयोग कर रहे हैं, जोकि ठीक नहीं है। यदि वैज्ञानिक तरीके से जैविक खेती की जाए तो अच्छी पैदावार मिल सकती है। विशाल ने कहा कि मिर्च के पौधे से उसे सुखाने के बाद करीब दो किलो मिर्च मिली है। इसकी बाजार में कीमत आठ सौ रुपये है। वह इच्छुक किसानों को मिर्च का मुफ्त में बीज बांटेंगे। विशाल ने कृषि विभाग से आग्रह किया है कि वह उससे बीज लेकर किसानों को थोड़ा-थोड़ा वितरित कर उन्हें जैविक खेती के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed