{"_id":"67a9875aad759659cc08a156","slug":"chitta-mafia-s-network-running-on-whatsapp-revealed-after-the-arrest-of-the-kingpin-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: व्हाट्सएप पर चल रहा चिट्टा माफिया का नेटवर्क, सरगना की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: व्हाट्सएप पर चल रहा चिट्टा माफिया का नेटवर्क, सरगना की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा
Mon, 10 Feb 2025 10:29 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:29 AM IST
सार
चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार सरगना को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हिमाचल, हरियाणा और पंजाब राज्य में चिट्टे का नेटवर्क फैला है।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के खरड़ से चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार सरगना को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हिमाचल, हरियाणा और पंजाब राज्य में चिट्टे का नेटवर्क फैला है। सरगना अपने सप्लायरों से जगह बदल-बदल कर सिर्फ व्हाट्सएप कॉल स्थानीय वाईफाई के जरिये ही करता था। जिस कारण पुलिस को आरोपी तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया था। तीन राज्यों की पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। जिसमें सोलन को सफलता मिली है। शातिर ने नशे के कारोबार की कमाई से अपने नाम काफी संपत्ति अर्जित की है, जिनकी अब जांच की जा रही है। जिसको कब्जे में लिया जाएगा।
विज्ञापन
एसएपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य सरगना विजय सोनी पुत्र कश्मीरी लाल निवासी शांति नगर सिरसा जिला सिरसा हरियाणा शातिर प्रवृति का अपराधी है। शातिर पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने मोबाइल फोन, सिम और अपनी लोकेशन को नवंबर से लगातार बदल रहा था। पुलिस से बचने के लिए यह शातिर अपने नेटवर्क और परिचितों से केवल व्हाट्सएप काल करता था। 7 फरवरी को साइबर सेल की टीम ने तकनीकी विश्लेषण से इस शातिर को सेक्टर-9 खरड़ पंजाब में ट्रेस किया। 8 फरवरी को इसे गिरफ्तार किया। आरोपी हिमाचल के कई युवाओं के संपर्क 2021 से है। इन सभी को नशा सप्लाई करता था। आरोपी नशा तस्करी का बड़ा सरगना है जो काफी समय से पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में नशे का नेटवर्क चला रहा था। हिमाचल प्रदेश के युवाओं को भी नशे का सामान सप्लाई कर रहा था। हिमाचल के अधिकांश जिलों में युवाओं को नशे के खेप की सप्लाई पंजाब से हो रही है।
विज्ञापन