{"_id":"63adb9d98d07bc3c042a4626","slug":"chinese-woman-arrested-in-bihar-gaya-suspected-of-spying-dalai-lama","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: दलाईलामा के कार्यक्रम में अशांति फैलाने व जासूसी के आरोप में पकड़ी चीन की महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: दलाईलामा के कार्यक्रम में अशांति फैलाने व जासूसी के आरोप में पकड़ी चीन की महिला
Thu, 29 Dec 2022 09:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, पटना/धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटना/धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:32 PM IST
सार
बिहार पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि चीन की एक महिला दलाईलामा के कार्यक्रम में अशांति फैलाने और चीन के लिए जासूसी कर रही है। इसके बाद पुलिस ने एक स्केच जारी किया।
विज्ञापन
बोधगया में प्रवचन देने पहुंचे दलाईलामा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बोधगया में बौद्ध धर्म गुरु दलाईलामा के कार्यक्रम में अशांति फैलाने और चीन के लिए जासूसी करने की आरोपी महिला को बिहार पुलिस ने ढूंढ निकाला। पिछले कई दिनों से गया में घूम रही चीन की महिला सांग जियालोन (50) को बिहार पुलिस ने वीरवार को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। बौद्ध धर्म गुरु दलाईलामा इन दिनों बिहार के बोधगया में तिब्बती समुदाय के लोगों को प्रवचन देने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि चीन की एक महिला दलाईलामा के कार्यक्रम में अशांति फैलाने और चीन के लिए जासूसी कर रही है। इसके बाद पुलिस ने एक स्केच जारी किया। वीरवार शाम पुलिस ने सांग जियालोन नाम की चीन की महिला को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि पकड़ी गई महिला से पूछताछ की जा रही है। बिहार पुलिस अलर्ट है। उन्होंने कहा कि दलाईलामा की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पुख्ता है।
विज्ञापन
गौर हो कि अभी दो माह पहले दिल्ली पुलिस ने चीन की महिला काई रूओ और हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जोगिंद्रनगर पुलिस ने चौंतड़ा के चोंगसर तिब्बती मठ से चीन की महिला गुआन रूईली को दलाईलामा से संबंधित जानकारियां जुटाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
इससे पहले वर्ष 2020 में चीनी नागरिक लुओ सांग उर्फ चार्ली पेंग को दिल्ली में बौद्ध लामाओं को रिश्वत देकर दलाईलामा से जुड़ी जानकारी जुटाने के आरोपों में जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही थीं, तब चीनी महिला लान हू और सोनू बांगतू नामक एक अन्य व्यक्ति को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पेंग के साथ कथित संपर्क होने के आरोप में हिरासत में लिया था। उसके बाद प्रदेश में दलाईलामा की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।
हमेशा जरूरतमंदों के लिए काम करें : दलाईलामा
बोधगया में अनुयायियों को प्रवचन देते हुए दलाईलामा ने कहा कि उनके मन में गुस्सा भड़काने वालों के खिलाफ कोई दुर्भावना नहीं है। अगर कोई व्यक्ति धर्म में विश्वास करता है तो उसे दूसरों के बारे में सोचना चाहिए। मैंने कहा कि यदि आप आस्तिक हैं तो आपको दूसरे के बारे में सोचने की आवश्यकता है। आप केवल अपने बारे में सोचते हैं तो आपसे यह उम्मीद नहीं की जाती। हमेशा जरूरतमंदों के लिए काम करें। हमने मनुष्य के रूप में जन्म लिया और मैं जहां भी रहूंगा मानवता के लिए काम करता रहूंगा।