फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Children's schools will be opened through Common Service Center

Common Service Center: हिमाचल में सामान्य सेवा केंद्र के माध्यम से खोले जाएंगे बाल विद्यालय

Thu, 27 Jul 2023 11:04 AM IST
Krishan Singh सुनील शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
सुनील शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jul 2023 11:04 AM IST
सार

प्रदेश के कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) के माध्यम से बाल विद्यालय खोले जाएंगे। बाल विद्यालय गरीब और अभावग्रस्त बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए आरंभ किए गए हैं। 

विज्ञापन
Children's schools will be opened through Common Service Center
विद्यालय(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) के माध्यम से बाल विद्यालय खोले जाएंगे। बाल विद्यालय गरीब और अभावग्रस्त बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए आरंभ किए गए हैं। बाल विद्यालय प्रौद्योगिकी और जरूरी शर्तों पर आधारित होंगे। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटरों के पास 15 वर्ग मीटर का भवन होना आवश्यक है। हिमाचल प्रदेश में बाल विद्यालय खोलने की प्रकिया को हरी झंडी मिलने के बाद इनको खोलने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


कॉमन सर्विस सेंटरों को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से इनके माध्यम से बाल विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इसमें नर्सरी, प्री प्राइमरी एलकेजी और प्ले स्कूल तक की कक्षाएं चलाने की योजना है। बाद में इसका और विस्तार किया जा सकता है। प्रदेशभर के हर ब्लॉक में एक बाल विद्यालय खोलने की निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश 78 ब्लॉकों में कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से एक-एक बाल विद्यालय खोला जाएगा। कॉमन सर्विस सेंटर को बाल विद्यालय खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसमें भवन, कमरों और अन्य सुविधाओं को फोटो के साथ भी अपलोड करना होगा। अगर सभी नियमों में भवन सही पाए जाते हैं तो उस स्कूल में बच्चों का दाखिला करने अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रशिक्षित अध्यापक की नियुक्ति भी सीएससी को ही करनी होगी। सीएससी (सामान्य सेवा केंद्र) के प्रदेश सहायक प्रबंधक अतिश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से कॉमन सर्विस सेंटर में बाल विद्यालय खोलने की योजना शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश के हर ब्लॉक में एक बाल विद्यालय सीएसी में खोला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed