फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PUBG Game Solan News:child transferred one and a half lakh from mother's bank account for Pubg game

बजी के खेल में बच्चे ने मां के बैंक खाते से लुटा दिए डेढ़ लाख

Tue, 21 Jul 2020 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jul 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
PUBG Game Solan News:child transferred one and a half lakh from mother's bank account for Pubg game
Pubg(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

ऑनलाइन पढ़ाई के बीच बच्चों को स्मार्टफोन देना अभिभावकों लिए महंगा साबित हो रहा है। दुनिया भर में खतरनाक बन चुकी पबजी गेम के जाल में हिमाचल के सोलन शहर का एक बच्चा फंस गया। इस बच्चे को ऑनलाइन गेम खेलना महंगा पड़ गया। बच्चे ने पब्जी के चक्कर में अपनी माता के बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपए कुछ लोगों को ट्रांसफर कर दिए। जब इसकी भनक माता-पिता को लगी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। बच्चे ने बताया कि उसे फोन पर धमकाया गया कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो फोन करने वाला शख्स उसके माता-पिता को मार देगा। अब यह मामला सोलन पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका 13 वर्षीय बेटा है, जिसे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल दिया गया है।

विज्ञापन


बीच-बीच में यह पबजी भी खेल रहा था और इसी दौरान किसी ने इसे फोन करके धमकाना शुरू किया। पबजी खेलने वाले व्यक्ति ने इसे धमकाकर करीब एक महीने के अंदर बैंक खाते से करीब 1 लाख 40 हजार रुपए ठगे हैं। बेटे को कई प्रकार की धमकियां दी गईं और इसके चलते डर से बच्चे ने अपनी माता के बैंक खाते से विभिन्न लोगों को राशि ट्रांसफर कर दी। अब पुलिस मामले की शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने अभिभावकों से अपने बच्चों पर निगरानी रखने की अपील की है। साथ ही बच्चों को ज्यादा समय तक मोबाइल फोन न देने और अपनी मौजूदगी में इसका इस्तेमाल करवाने की सलाह दी है ताकि बच्चों को खतरनाक बन चुकी पबजी गेम के जाल में फंसने से बचाया जा सके

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed