फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Child dies due to coal gas in tissa chamba, mother hospitalized

Chamba News: तीसा में कोयले की गैस लगने से बच्चे की मौत, मां अस्पताल में भर्ती

Sat, 28 Jan 2023 05:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Jan 2023 05:46 PM IST
सार

बिहाली पंचायत के टोन गांव की आशा देवी पत्नी मान सिंह ने कमरे में तंदूर में बांस की लकड़ी डालकर आग जलाई हुई थी। इस दौरान उसका दो वर्षीय बेटा अभी भी वहीं मौजूद था। इसी बीच कोयले की गैस लगने से दोनों बेसुध हो गए।

विज्ञापन
Child dies due to coal gas in tissa chamba, mother hospitalized
बच्चे की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत बिहाली में तंदूर के कोयले की गैस लगने से दो वर्षीय लड़के की मौत हो गई। गैस से बेसुध बच्चे की मां को सिविल अस्पताल तीसा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज चंबा रेफर कर दिया गया जहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हालात में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार बिहाली पंचायत के टोन गांव की आशा देवी पत्नी मान सिंह ने कमरे में तंदूर में बांस की लकड़ी डालकर आग जलाई हुई थी। इस दौरान उसका दो वर्षीय बेटा अभी भी वहीं मौजूद था। इसी बीच कोयले की गैस लगने से दोनों बेसुध हो गए। काफी देर तक दोनों के कमरे से बाहर न निकलने पर आशा की सास ने दरवाजा खोला तो दोनों को कमरे के भीतर बेसुध हालत में पाया।

विज्ञापन


सास के चीखने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को उठाकर तीसा अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज चंबा भेज दिया गया। बिहाली पंचायत के प्रधान रशीद मोहम्मद ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उपमंडलीय प्रशासन को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से हरसंभव आर्थिक मदद दिलवाई जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोयले की गैस लगने से बेसुध हुई महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed