{"_id":"6011698c8ebc3ef8da381664","slug":"child-died-after-falling-in-sutlej-river-in-rampur-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलुज नदी में गिरने से बालक की मौत, हनुमान घाट के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलुज नदी में गिरने से बालक की मौत, हनुमान घाट के पास हुआ हादसा
Wed, 27 Jan 2021 06:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Jan 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के तहत पुलिस थाना रामपुर के तहत हनुमान घाट के समीप एक 10 वर्षीय बालक की सतलुज नदी में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हनुमान घाट के पास सतलुज नदी में एक 10 साल के बालक की गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बालक के शव को नदी से निकाला। इसकी पहचान कर्ण (10) पुत्र ज्ञानी, निवासी बस स्टैंड मोहल्ला होशियारपुर, तहसील और जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा। वर्तमान में वह नोगली में लोक निर्माण विभाग के पेट्रोल पंप के साथ रह रहा था। पुलिस ने बच्चे के रिश्तेदारों के समक्ष मृत शरीर का परीक्षण किया। गवाहों के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। बताया कि खनेरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव रिश्तेदारों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन