फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   chief secretary prabodh saxena directions to officers on single use plastic

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना: सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग किया तो होगी कार्रवाई

Mon, 16 Jan 2023 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 16 Jan 2023 06:39 PM IST
सार

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने सभी विभागों से आग्रह किया कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में विशेष अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करें।

विज्ञापन
chief secretary prabodh saxena directions to officers on single use plastic
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहरी विकास सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा है। जिला उपायुक्तों से सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी अभियान चलाने की अपील की है। सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय विशेष कार्य बल की बैठक हुई।

विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश में चिह्नित सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उन्मूलन से संबंधित कार्ययोजना की समीक्षा की गई। प्रबोध सक्सेना ने कहा कि राज्य में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने सभी विभागों से आग्रह किया कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में विशेष अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपायुक्त संबंधित जिले में इस कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष ध्यान दें। डाटा संकलन और निगरानी के साथ जागरूकता पैदा करने और क्षमता निर्माण पर भी बल दिया जाए। सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी व अन्य विभिन्न संगठनों के कार्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित उत्पादों का उपयोग कम कर इसके उन्मूलन के लिए कदम उठाए जाएं। कहा कि जिला, शहरी निकाय तथा ग्राम पंचायत स्तर पर सभी चिह्नित सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं पर रोक संबंधी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के विकल्पों को प्रोत्साहित किया जाए। निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ललित जैन ने बताया कि वर्ष 2022 में सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के उपयोग पर संबंधित प्रतिष्ठानों एवं व्यक्तियों के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए चालान के माध्यम से करीब 13.50 लाख वसूले गए। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed