{"_id":"63d911ad5cc0b94b527385a5","slug":"chief-parliamentary-secretary-sundar-thakur-said-that-himachal-is-modi-s-second-home-so-it-should-also-be-see-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: सुंदर ठाकुर बोले- हिमाचल मोदी का दूसरा घर, तो केंद्रीय बजट में भी दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सुंदर ठाकुर बोले- हिमाचल मोदी का दूसरा घर, तो केंद्रीय बजट में भी दिखे
Tue, 31 Jan 2023 06:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Jan 2023 06:35 PM IST
सार
प्रदेश की सीमा पर चीन सटा है। केंद्र सरकार सुरक्षा के दृष्टि से हिमाचल के तीन हवाई अड्डों शिमला, कांगड़ा और कुल्लू का विस्तार करे। इनके साथ ही केंद्र हेलीपोर्ट बनाने का काम भी स्वयं कराए।
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हिमाचल उनका दूसरा घर है, तो यह बात केंद्रीय बजट में भी झलकनी चाहिए। प्रदेश की सीमा पर चीन सटा है। केंद्र सरकार सुरक्षा के दृष्टि से हिमाचल के तीन हवाई अड्डों शिमला, कांगड़ा और कुल्लू का विस्तार करे। इनके साथ ही केंद्र हेलीपोर्ट बनाने का काम भी स्वयं कराए। देश की सुरक्षा के लिए ये हवाई अड्डे और हेलीपोर्ट अहम हैं। हिमाचल में पर्यटन, बिजली और स्वास्थ्य के लिए ठोस नीति अनिवार्य है।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार सभी गारंटियों पर काम कर रही है। कोई भी योजना बिना बजट के नहीं होेगी। पूर्व सरकार ने कई योजनाएं घोषित की और किसी के लिए भी बजट प्रावधान नहीं किया। प्रदेश में वन संपदा मौजूद है और इसके संरक्षण की एवज में केंद्र से हिमाचल को कोई वित्तीय मदद नहीं मिल रही। ठाकुर ने कहा कि राज्य को रेलवे और फोरलेन के प्रोजेक्टों के लिए केंद्रीय बजट पर काफी आस है।
विज्ञापन