फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Minister samvad kaksh will be made in every district: Jairam

हर जिले में मुख्यमंत्री संवाद कक्ष बनाया जाएगा: जयराम

Thu, 28 Jan 2021 04:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Jan 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister samvad kaksh will be made in every district: Jairam
सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी के सर्किट हाउस के समीप बने मुख्यमंत्री संवाद कक्ष का शुभारंभ गुरुवार को सीएम जयराम ठाकुर ने किया। सीएम ने कहा कि हर जिले में मुख्यमंत्री संवाद कक्ष बनेगा। इसकी शुरुआत शिमला से की गई है। इसके बाद धर्मशाला और अब मंडी जिला मुख्यालय में भी मुख्यमंत्री संवाद कक्ष स्थापित किया गया है। खासकर सीएम प्रवास के दौरान ऐसा देखा गया है कि जनता को संवाद की बेहतर व्यवस्था नहीं मिल पाती है। कई मर्तबा लोग काफी दूर से अपनी बात रखने आते हैं, लेकिन सही व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


लोग कई बार खराब मौसम के चलते भीगने और ठंड में ठिठुरने के लिए बाध्य होते हैं। इसके समाधान के लिए सरकार ने हर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री संवाद कक्ष बनाने का फैसला लिया है। संवाद कक्षों को अत्याधुनिक तकनीक से हर सुविधाओं से लेस व वातानुकूल बनाया गया है, जहां 150 से 200 लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था के साथ वाशरूम आदि की सुविधा भी मुहैया करवाई जा रही है। मंडी शहर के सर्किट हाउस के समीप मात्र 4 माह में करीब 1 करोड़ 20 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री संवाद कक्ष तैयार किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed