फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Minister Jai Ram Thakur will visit Delhi after the cabinet meeting.

शिमला: कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

Sat, 12 Feb 2022 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Feb 2022 08:39 PM IST
सार

 वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को अंतिम रूप देने से पहले सीएम जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्रालयों से केंद्र से वित्त पोषित योजनाओं पर स्थिति साफ करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी भेंट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Chief Minister Jai Ram Thakur will visit Delhi after the cabinet meeting.
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की सोमवार को होने जा रही बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को अंतिम रूप देने से पहले सीएम जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्रालयों से केंद्र से वित्त पोषित योजनाओं पर स्थिति साफ करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी भेंट कर सकते हैं। उनसे संगठन के मसलों पर भी मंत्रणा कर सकते हैं। सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। करीब एक बजे बैठक खत्म होने की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में कनाडा के काउंसेल जनरल से मिलेंगे। तीन बजे वह शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


23 मार्च से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री चार मार्च को अपने कार्यकाल का पांचवां बजट पेश करेंगे। चुनावी वर्ष में पेश किया जा रहा यह वार्षिक बजट स्वाभाविक रूप से लोकलुभावन होगा। राज्य सरकार पहले से ही कर्ज की करीब 70 हजार करोड़ रुपये की सीमा को छूने जा रही है। इस साल केंद्र से मिलने वाली कई तरह की आर्थिक मदद में भी कटौती की जा रही है। मसलन जीएसटी प्रतिपूर्ति को जून 2022 के बाद बंद किया जा रहा हैै। राजस्व घाटा अनुदान और अन्य तरह की मदद मिलना भी बंद होने जा रही है। ऐसे में सरकार को वित्तीय प्रबंधन करने में स्वाभाविक रूप से परेशानी आएगी। मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से हिमाचल प्रदेश के लिए उदार आर्थिक मदद भेजने का मामला उठाएंगे। 
विज्ञापन

 

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की सोमवार को होने जा रही बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को अंतिम रूप देने से पहले सीएम जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्रालयों से केंद्र से वित्त पोषित योजनाओं पर स्थिति साफ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed