{"_id":"60aa8bb1ccf78f55b26bf4a7","slug":"chief-medical-officers-will-purchase-black-fungus-medicines-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ अपने स्तर पर खरीद सकेंगे ब्लैक फंगस की दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ अपने स्तर पर खरीद सकेंगे ब्लैक फंगस की दवाइयां
Mon, 24 May 2021 11:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 May 2021 11:16 AM IST
सार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने स्तर पर ब्लैक फंगस की दवाइयां खरीद सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। पूरी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए दवाइयों की खरीद करने को कहा गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस भी स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है। प्रदेश में इस बीमारी के चार मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अपने स्तर पर दवाइयां खरीदने के लिए कहा है। पूर्व में स्वास्थ्य अधिकारी के गड़बड़झाले में फंसने के चलते निदेशालय अभी अपने स्तर पर खरीद-फरोख्त नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के पास दवाइयां उपलब्ध हैं। जिला अस्पतालों में यह खरीद-फरोख्त की जानी है। सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि कमेटी का गठन करने के बाद पूरी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए दवाइयां खरीदी जाएं। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में ब्लैक फंगस के अभी चार मरीज सामने आए हैं। इनमें दो टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा और दो आईजीएमसी में भर्ती हैं।
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्डों की जानकारी मांगी
ब्लैक फंगस के चलते स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों से आइसोलेशन वार्डों की जानकारी मांगी है। वार्डों में बेडों की संख्या, वेंटिलेटरों के बारे में पूछा गया है।
विज्ञापन