फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Electoral Officer manish garg took stock of election arrangements in Mandi Inspection of counting cente

हिमाचल: सीईओ ने मंडी में लिया चुनावी प्रबंधों का जायजा, मतगणना केंद्रों और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Sat, 11 May 2024 04:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 May 2024 04:22 PM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने मंडी स्थित राजकीय वल्लभ महाविद्यालय तथा सुंदरनगर के जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित किए गए मतगणना केंद्रों व स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Chief Electoral Officer manish garg took stock of election arrangements in Mandi  Inspection of counting cente
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने लिया चुनावी प्रबंधों का जायजा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए सम्मेलन कक्ष में लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिला में विभिन्न गतिविधियों के लिए नियुक्ति किए गए नोडल अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से लोकसभा निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूरक तरीके से संपन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।  उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक किया जाए ताकि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रह जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों में गत चुनावों में 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है, वहां पर बूथ लेवल आइकन बनाए जाएं और अधिक से अधिक जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जाए।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों से जुड़े इंतजामों, ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, वेब कास्टिंग, सी-विजिल एप की शिकायतों के निपटारे, आदर्श आचार संहिता की अनुपालना तय बनाने, स्वीप गतिविधियों एवं अन्य चुनावी प्रबंधों का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से करवाई जा रही विभिन्न प्रशिक्षण कार्यशालाएं महत्वपूर्ण हैं। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि सी-विजिल के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए ताकि चुनाव से संबंधित शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मतदान व पीठासीन अधिकारियों को भी मतदान प्रक्रिया को लेकर आवश्यक प्रशिक्षण करवाने की जरूरत पर भी बल दिया ताकि मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाया जा सके। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को अपने कार्यालय की ई-मेल पर नजर रखने के निर्देश भी दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला में सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों, दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए किए गए विशेष इंतजामों, डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान करने वाले मतदाताओं, 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए किए गए प्रबंधों तथा मतदाता जागरूकता अभियान की भी समीक्षा की।

 बैठक में उपायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने जिला में चुनाव की तैयारियों से अवगत करवाया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, जिला के सभी एसडीएम सहित चुनावों के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने मंडी स्थित राजकीय वल्लभ महाविद्यालय तथा सुंदरनगर के जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित किए गए मतगणना केंद्रों व स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed