फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chhaila Yashwant Nagar via Neri bridge road will be expanded, it will be easier for gardeners to take apple cr

Shimla: छैला-यशवंत नगर वाया नेरी पुल सड़क का होगा विस्तार, सेब की फसल मंडियों तक पहुंचाने में होगी आसानी

Fri, 21 Jul 2023 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jul 2023 05:46 PM IST
सार

सुखविंद्र  सिंह सुक्खू ने कहा है कि छैला-यशवंत नगर वाया नेरी पुल सड़क के विस्तार के लिए 70 करोड़ रुपये की परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे बागवानों को सेब की फसल मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी।

विज्ञापन
Chhaila Yashwant Nagar via Neri bridge road will be expanded, it will be easier for gardeners to take apple cr
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र  सिंह सुक्खू ने कहा है कि छैला-यशवंत नगर वाया नेरी पुल सड़क के विस्तार के लिए 70 करोड़ रुपये की परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे बागवानों को सेब की फसल मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारी बारिश से आई आपदा के बाद सरकार सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़कों की बहाली पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि बागवानों को सुचारू परिवहन सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह बात वीरवार शाम आढ़ती संघ के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र बहाली के लिए युद्धस्तर पर कार्य हो रहा है। भंडारण सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार राज्यभर में प्रमुख स्थानों पर नियंत्रित वातावरण (सीए) स्टोर स्थापित करने की योजना बना रही है। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार एक डिस्टिलरी स्थापित करने पर भी विचार कर रही है ताकि निम्न गुणवत्ता के सेब से भी बागवान लाभ अर्जित कर सकें।सीएम ने स्पष्ट किया कि बागवानों का शोषण सरकार सहन नहीं करेगी। शोषण के किसी भी प्रयास के खिलाफ सरकार अपने रुख पर कायम है। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और रितेश कपरेट भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed