फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chetan Bragta statement in Gumma jansabha shimla himachal pradesh

गुम्मा में जनसभा: टिकट कटने के बाद मंच पर फूट-फूटकर रोए चेतन बरागटा

Thu, 07 Oct 2021 04:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Oct 2021 04:30 PM IST
सार

चेतन बरागटा ने कहा कि आज पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जो 15 वर्षों से भाजपा मंडल में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता बोलेगी कि हमारा नेतृत्व करो तो मैं जनता के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हूं।

विज्ञापन
Chetan Bragta statement in Gumma jansabha shimla himachal pradesh
गुम्मा में आयोजित जनसभा में पहुंचे चेतन बरागटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा में टिकट की दौड़ में पिछड़ने के बाद पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से बतौर आजाद उम्मीदवार मैदान में उतर सकते हैं। इस सीट से नीलम सरैईक को भाजपा ने टिकट दिया है। चेतन के समर्थकों ने टिकट न बदलने की सूरत में पार्टी को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने का अल्टीमेटम दिया है। 

विज्ञापन


टिकट आवंटन से नाराज कार्यकर्ता वीरवार को गुम्मा में एकत्र हुए। फूल मालाओं के साथ चेतन बरागटा का अभिनंदन किया गया। नारेबाजी करते हुए उन्हें कंधों पर उठाकर मंच स्थल तक पहुंचाया गया। चेतन यहां भावुक हो उठे और फूट-फूटकर रोने लगे। कहा, पिता की अस्थियां विसर्जित करके घर पहुंचा तो प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने फील्ड में जाने के आदेश दिए। कहा गया कि आप ही भाजपा का चेहरा होंगे। गांव-गांव जाकर प्रचार शुरू करें।
विज्ञापन


बीते तीन माह से मैं जनता के बीच जा रहा हूं। आज भाजपा संगठन ने मुझे परिवारवाद की उपज कहकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 15 वर्ष संगठन के लिए राष्ट्रीय स्तर से प्रदेश स्तर तक कार्य किया है। आज मुझे उसका इनाम पार्टी ने दिया है। उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ता को टिकट देते तो अफसोस नहीं होता। आज पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जो 15 वर्षों से भाजपा मंडल में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता बोलेगी कि हमारा नेतृत्व करो तो मैं जनता के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा में भाजपा मंडल, वरिष्ठ नेताओं व उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगर टिकट को नहीं बदला गया तो चेतन बरागटा आठ अक्तूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरेंगे। मंडल अध्यक्ष गोबाल जबैईक ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जनता व कार्यकर्ताओं की आवाज को अनसुना किया है। टिकट आवंटन में कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed