फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cherry prices broke all previous records, sold for Rs 700 a kg

शिमला: चेरी के दामों ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, 700 रुपये किलो बिकी

Thu, 03 Jun 2021 10:33 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Jun 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Cherry prices broke all previous records, sold for Rs 700 a kg
शिमला की चेरी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की चेरी के दामों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कोटगढ़ के बागवानों की चेरी को दिल्ली में 600 से 700 रुपये प्रतिकिलो रेट मिले हैं। आमतौर पर चेरी 300 से 350 रुपये प्रति किलो बिकती है लेकिन कोराना काल में विटामिन-सी से भरपूर चेरी को भारी मांग के चलते बेहतरीन रेट मिल रहे हैं। अच्छे रेट मिलने से चेरी उत्पादक भी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


कोटगढ़ के भरेड़ी के छावनी आर्चर्ड के संचालक साहिब सिंह भैक के बेटे सलुज भैक ने बताया कि मरचेंट किस्म की उनकी चेरी दिल्ली में 700 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड रेट पर बिकी है। अब तक इस रेट पर कभी भी उनकी चेरी नही बिकी। बढ़िया साइज और क्वालिटी के साथ विटामिन सी और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण उनकी चेरी को यह रेट मिला है। भरेड़ी के ही बागवान अमर सिंह भैक की चेरी को भी 700 रुपये प्रति किलो रेट मिले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अच्छी क्वालिटी के चलते बढ़िया रेट मिले हैं। आइना आर्चर्ड के संचालक अनिल भैक ने बताया कि बुधवार को उनकी चेरी दिल्ली में 600 रुपये प्रतिकिलो बिकी है। पिछले साल 300 से 350 रुपये रेट थे। इस साल चेरी का साइज बड़ा होने के चलते अच्छे रेट मिले हैं।  पिछले दिनों कुल्लू की चेरी को दिल्ली में 300 रुपये प्रति किलो रेट मिले थे। बुधवार को शिमला की फल मंडी में चेरी अधिकतम 230 रुपये बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़िया पैकिंग और सही टाइमिंग से मिल रहे अच्छे रेट : दुर्गा
बागवानों को बतौर फल समन्वयक सेवाएं दे रहे दुर्गा चौहान का कहना है कि तुड़ान में एहतियात बरतने, बढ़िया पैकिंग और मंडी में फ्रूट पहुंचने की सही टाइमिंग से कोटगढ़ के बागवानों को चेरी के रिकॉर्ड रेट मिल रहे हैं। सही तुड़ान से क्वालिटी खराब नहीं होती। बढ़िया पैकिंग से खरीदार आकर्षित होते हैं और चेरी सुबह 5 से 6 बजे के बीच दिल्ली पहुंचे तो सबसे अच्छे रेट मिलते हैं। कोरोना काल में चेरी की डिमांड भी अधिक है।


हाथों हाथ बिक रही कोटगढ़ की चेरी : राज बाबू
सरस्वती लक्ष्मी फ्रूट कंपनी ए-329 आजादपुर मंडी दिल्ली के संचालक राज त्यागी ने बताया कि बढ़िया क्वालिटी और अच्छी डिमांड के कारण कोटगढ़ की चेरी रिकॉर्ड रेट पर बिक रही है। 600 से 700 रुपये रेट चल रहा है। दिल्ली के खरीददार बढ़िया चेरी हाथों हाथ खरीद रहे हैं। कोरोना की वजह से भी विटामिन सी वाले फ्रूट की डिमांड ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed