फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cheating of 10 lakhs from KCCB director in the name of kidney transplant

Kangra News: किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर केसीसीबी निदेशक से 10 लाख की ठगी

Fri, 17 Mar 2023 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Mar 2023 07:56 PM IST
सार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति (केसीसीबी) के निदेशक रणजीत सिंह राणा से किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 10 लाख रुपये की यह ठगी 2019 में हुई थी। मामले की शिकायत उन्होंने अब पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा से की है। 

विज्ञापन
Cheating of 10 lakhs from KCCB director in the name of kidney transplant
ठगी (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किडनी की बीमारी से ग्रसित एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस बाबत पीड़ित ने पुलिस थाना धर्मशाला व एसपी कांगड़ा को शिकायत पत्र देकर मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति (केसीसीबी) के निदेशक रणजीत सिंह राणा से किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 10 लाख रुपये की यह ठगी 2019 में हुई थी। मामले की शिकायत उन्होंने अब पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा से की है। रणजीत सिंह राणा ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी दोनों किडनियां खराब हैं। 2019 में एक दिन वह धर्मशाला के कचहरी चौक के पास स्थित एक निजी होटल में बैठे हुए थे। इस दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया और उनसे परेशानी का कारण पूछा। इस पर उन्होंने उसे अपनी किडनी की बीमारी के बारे में बताया। व्यक्ति ने अपना परिचय देते हुए खुद को नितिन गुप्ता और साथ बैठी महिला को अपनी पत्नी बताया।

विज्ञापन


विजिटिंग कार्ड देते हुए कहा कि वह कानून मंत्री के पीए भी हैं। उनके भाई का दिल्ली में अस्पताल है। उस अस्पताल में किडनी के डोनर का प्रबंध भी कर दिया जाता है और किडनी ट्रांसप्लांट भी की जाती है। बातों-बातों में उसने रणजीत सिंह को विश्वास में ले लिया। करीब दो माह के बाद नितिन ने फोन कर बताया कि उसने अपने भाई से बात की ली है। इलाज के लिए 10 लाख रुपये दे दो और किडनी का प्रबंध होते ही बुला लिया जाएगा। इस पर उन्होंने 23 मार्च, 2019 को 10 लाख रुपये बताए गए खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद वह फोन का इंतजार कर रहे, लेकिन फोन नहीं आया और जब भी वह फोन करते वह नंबर बंद आता रहा। उधर, एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस थाना धर्मशाला में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed