फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cheap ration: Consumers will get 11 kg flour and five kg rice this month, allotment issued to district officia

सस्ता राशन: हिमाचल में उपभोक्ताओं को इस महीने 11 किलो आटा और पांच किलो मिलेगा चावल

Wed, 03 May 2023 11:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 May 2023 11:30 AM IST
सार

 उपभोक्ताओं को इस महीने 11 किलो आटा और पांच किलो चावल मिलेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला अधिकारियों को राशन की अलाटमेंट जारी कर दी है। 

विज्ञापन
cheap ration: Consumers will get 11 kg flour and five kg rice this month, allotment issued to district officia
आटा व चावल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओं को इस महीने 11 किलो आटा और पांच किलो चावल मिलेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला अधिकारियों को राशन की अलाटमेंट जारी कर दी है। सप्ताह के भीतर डिपो होल्डरों को गोदामों से राशन उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि महीने की 15 तारीख से पहले उपभोक्ताओं को सस्ता राशन आवंटित हो सके। हिमाचल में 19.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से राशनकार्ड उपभोक्ताओं को चार में से तीन दालें मलका, माश, दाल चना और मूंग दी जा रही हैं। दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), चीनी और एक किलो नमक दिया जा रहा है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन


वहीं, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के संयुक्त निदेशक रविंद्र ठाकुर ने सस्ते राशन की अलाटमेंट जारी करने की पुष्टि की है। उन्होंने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को डिपुओं से सैंपल लेने के निर्देश भी दिए हैं ताकि गुणवत्ता वाला राशन उपलब्ध हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed