फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Charging charges for e-vehicles will be paid through mobile app

Himachal News: मोबाइल एप से होगा ई-वाहनों के चार्जिंग शुल्क का भुगतान, प्रदेश सरकार ने की तैयारी

Mon, 05 Feb 2024 11:49 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Feb 2024 11:49 AM IST
सार

 प्रदेश सरकार की ओर से स्थापित किए जा रहे इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों के लिए इसी माह मोबाइल एप की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Charging charges for e-vehicles will be paid through mobile app
ई-वाहन चार्जिंग प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के इलेक्ट्रिक वाहन मालिक और बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले सैलानी मोबाइल एप के जरिये चार्जिंग शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से स्थापित किए जा रहे इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों के लिए इसी माह मोबाइल एप की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। यह एप वाहन मालिकों की चार्जिंग स्टेशन तलाशने में भी मदद करेगा। सरकार ने परिवहन विभाग के माध्यम से प्रदेश के 17 पेट्रोल पंप पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन तैयार कर दिए हैं। प्रदेश में 6 ग्रीन कारिडोर भी स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश का पहला ग्रीन कॉरिडोर किरतपुर-बिलासपुर-मंडी-कुल्लू-मनाली-केलांग तैयार कर दिया है। इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए सात चार्जिंग स्टेशन तैयार कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


एप के जरिये इलेक्ट्रिक वाहन मालिक चार्जिंग स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही एडवांस में अपने लिए स्टॉल बुक कर सकेंगे। चार्जिंग स्टेशन पर कितने पोर्ट हैं, कितना लोड उपलब्ध है और कितनी चार्जिंग फीस लगेगी, इसकी पूरी जानकारी भी एप पर मिलेगी। इलेक्ट्रिक वाहन मालिक एप के जरिये यूपीआई, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर चार्जिंग शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से पांच नए ग्रीन कॉरिडोर के लिए 45 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने को निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन स्टेशनों को निजी भागीदारी के साथ स्थापित करने की योजना है।

विज्ञापन


मोबाइल एप के जरिये इलेक्ट्रिक वाहन मालिक चार्जिंग शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। एप से चार्जिंग के लिए एडवांस स्लॉट बुकिंग की भी सुविधा मिलेगी। एप पर वाहन मालिकों को कोड मिलेगा, इसी कोड के माध्यम से चार्जिंग शुल्क चुका सकेंगे।- नरेश ठाकुर, सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन




 

Trending Videos

यह बनेंगे पांच नए ग्रीन कॉरिडोर
परवाणू-नालागढ़-ऊना-हमीरपुर-देहरा-अंब-मुबारिकपुर-संसारपुर-टैरेस-नूरपुर।
पांवटा-नाहन-सोलन-शिमला।
परवाणू-सोलन-शिमला-रामपुर-रिकांगपिओ-पूह-ताबो-काजा-लोसर।
शिमला-बिलासपुर-हमीरपुर-कांगड़ा-नूरपुर-बनीखेत-चंबा।
मंडी-जोगिंद्रनगर-पालमपुर-धर्मशाला-कांगड़ा-पठानकोट को भी जल्द चार्जिंग सुविधा से लैस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed