फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Changed the setting of CCTV cameras for copying in Education Board examinations

शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल कराने के लिए बदल दी सीसीटीवी कैमरों की सेटिंग

Sat, 07 Mar 2020 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जयसिंहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, जयसिंहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Mar 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Changed the setting of CCTV cameras for copying in Education Board examinations
प्रतीकात्मक तस्वीर

 हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए उड़नदस्तों के छापे जारी हैं। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंदड़ में भी उड़नदस्ते ने छापा मारा।

विज्ञापन


इस दौरान परीक्षा हाल के दरवाजे के पास प्रश्नपत्र के कुछ सवाल कागज पर लिखे मिले और बाहर कुछ पर्चियां भी बरामद की गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की सेटिंग में भी गड़बड़ी पाई गई, जिससे हाल में बैठे परीक्षार्थी पूरी तरह नहीं दिख रहे थे।
विज्ञापन


उड़नदस्ते की रिपोर्ट पर स्कूल में परीक्षा के लिए तैनात स्टाफ को हटा दिया गया है। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर लगे स्टाफ को हटाने के आदेश एसडीएम जयसिंहपुर ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस स्कूल में परीक्षा में नया स्टाफ नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। एसडीएम विक्रम महाजन ने बताया कि इस संबंध में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद से भी चर्चा की गई है। 

 

नकल कराने को लेकर शिक्षकों का वीडियो वायरल

 ज्वालामुखी उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुंडियां में दो अध्यापकों पर नकल करवाने और शिकायतकर्ता शिक्षक के साथ मारपीट का आरोप लगा है। कथित रूप से विद्यार्थियों को नकल करवाने का विरोध करने वाले शिक्षक की शिकायत पर खुंडिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नकल का विरोध करने और शिक्षकों के बीच बहसबाजी, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। 

अविनाश निवासी धर्मशाला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर आरोप लगाया है कि खुंडियां स्कूल में सुपरिंटेंडेंट एक शिक्षक की मदद से छात्रों को नकल करवा रहा था। उन्होंने जब नकल करवाने का विरोध किया तो सुपरिंटेंडेंट और उसके साथी शिक्षक ने मारपीट की। उन्होंने घटनाक्रम का पूरा वीडियो बनाया है। उधर, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सुपरिंटेंडेंट  और दूसरा शिक्षक नकल करवाने के आरोपों को निराधार बता रहे हैं। डीएसपी तिलकराज ने मामले की पुष्टि की है। उधर, इस बारे में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि स्कूल प्रिंसिपल से मामले की जानकारी ली जाएगी। सोमवार को सुपरिंटेंडेंट को बदल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed