{"_id":"63d8c7c9dd2bcb217c007ba9","slug":"chandra-kumar-said-that-agriculture-department-will-adopt-cluster-system-to-increase-the-income-of-farmers-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चंद्र कुमार बोले- किसानों की आय बढ़ाने को कृषि विभाग क्लस्टर प्रणाली अपनाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चंद्र कुमार बोले- किसानों की आय बढ़ाने को कृषि विभाग क्लस्टर प्रणाली अपनाएगा
Tue, 31 Jan 2023 01:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Jan 2023 01:20 PM IST
सार
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दूरदर्शिता और नई सोच के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
कृषि मंत्री चंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दूरदर्शिता और नई सोच के साथ कार्य करें। किसानों की आय बढ़ाने के दृष्टिगत विभाग क्लस्टर प्रणाली की शुरुआत करेगा। इस प्रणाली के तहत विशेष फसल को केंद्र में रखकर किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सूक्ष्म योजना तैयार की जाएगी। हर क्षेत्र की मिट्टी की विशेषताओं का आकलन करने के लिए मृदा परीक्षण करेंगे। इस दिशा में लैंड यूज प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि किसानों की आय में वृद्धि के साथ साथ उत्पादों की पौष्टिकता बढ़ाने के लिए सरकार फसल विविधीकरण को विशेष प्रोत्साहन देगी। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी के लिए नई तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जाइका परियोजना की समीक्षा करते हुए उन्हाेंने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से राज्य के हर गांव के खेत में पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। क्षेत्र की भौगोलिक विशेषताओं और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जाइका के अंतर्गत परियोजनाओं को तैयार कर उन्हें आजीविका के सतत अवसर दिए जाएंगे। किसानों के उत्पादों को अच्छा बाजार उपलब्ध करवाकर उनके उत्पादों को बेहतर दाम उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
कहा कि वर्तमान में प्राकृतिक उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए किसानों को नकदी फसलों के उत्पादन के साथ प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाए। इस अवसर पर कृषि सचिव राकेश कंवर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन