फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chandra Kumar said- Previous govt spent Rs 8 crore on seminars

Shimla News: चंद्र कुमार बोले- पूर्व सरकार ने संगोष्ठियों पर खर्च कर दिए 8 करोड़

Mon, 30 Oct 2023 05:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 Oct 2023 05:48 PM IST
सार

चंद्र कुमार ने कहा है कि पिछली भाजपा सरकार के समय प्राकृतिक खेती के नाम पर पैसे की बर्बादी की गई। ऑर्गेनिक खेती का बजट प्राकृतिक खेती में डायवर्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन
Chandra Kumar said- Previous govt spent Rs 8 crore on seminars
कृषि मंत्री चंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा है कि पिछली भाजपा सरकार के समय प्राकृतिक खेती के नाम पर पैसे की बर्बादी की गई। ऑर्गेनिक खेती का बजट प्राकृतिक खेती में डायवर्ट कर दिया गया। करीब 8 करोड़ रुपये विश्वविद्यालयों को दे दिए गए, जहां सिर्फ संगोष्ठियां हुईं, जमीन पर कोई काम नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार प्राकृतिक खेती के स्थान पर ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देगी। चंद्र कुमार ने कहा कि ऑर्गेनिक खेती की वजह से ही देश में उत्पादकता बढ़ी। देश की आजादी के बाद उत्पादकता बढ़ाने के लिए ऑर्गेनिक खेती पर जोर दिया गया।

विज्ञापन


स्थिति ऐसी भी थी, जब दो वक्त की रोटी की भी समस्या पैदा हो गई थी, लेकिन तब ऑर्गेनिक खेती ने ही देश को बचाने का काम किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पहले की तरह ही एंटी हेलनेट और पॉलीहाउस पर अनुदान दे रही है, जबकि केंद्र सरकार ने अब अनुदान देना बंद कर दिया है। प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता के साथ किसानों-बागवानों के साथ खड़ी है। खेतीबाड़ी पशुपालन के बिना अधूरी है। मौजूदा वक्त में खेती करने के लिए मशीनों का उपयोग बढ़ा है, लोगों ने पशुओं को पालना कम कर दिया है। पशु सड़कों पर भटकते नजर आते हैं।
विज्ञापन


बिंदल किस आधार पर बोल रहे, पता नहीं
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की ओर से कांग्रेस सरकार के प्राकृतिक खेती को बंद करने के फैसले पर उठाए सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि बिंदल किस आधार पर ऐसा बोल रहे हैं, मुझे जानकारी नहीं है। प्रदेश सरकार ऑर्गेनिक खेती की दिशा में आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed