{"_id":"666a9b876f9d99d1d00151d9","slug":"chandra-kumar-dehra-rohit-nalagarh-and-dharmani-appointed-as-congress-incharge-for-hamirpur-assembly-by-elect-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: चंद्र कुमार देहरा, रोहित नालागढ़ व धर्माणी हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: चंद्र कुमार देहरा, रोहित नालागढ़ व धर्माणी हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रभारी नियुक्त
Thu, 13 Jun 2024 05:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:53 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
चंद्र कुमार, रोहित ठाकुर, राजेश धर्माणी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कृषि मंत्री चंद्र कुमार को देहरा, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को नालागढ़ और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को हमीरपुर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
एकजुटता के साथ धनबल का सामना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हाल में विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव में चार सीटें जीतीं हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों एवं नेतृत्व से हिमाचल प्रदेश की जनता खुश है। मतदाताओं ने भाजपा की खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर तीन सीटों पर विजय पताका फहराएगी।
विज्ञापन