{"_id":"62e27da8ae491a194663e377","slug":"chandigarh-baddi-rail-line-bhumi-poojan-cancelled-after-public-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: ग्रामीणों के विरोध पर चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन का भूमिपूजन कार्यक्रम रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: ग्रामीणों के विरोध पर चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन का भूमिपूजन कार्यक्रम रद्द
Thu, 28 Jul 2022 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Jul 2022 05:45 PM IST
सार
रेलवे के अधिशासी अभियंता एमपी सिंह ने कहा कि जो लोग एतराज कर रहे थे, उन्होंने मुआवजा ले लिया है। विभाग ने जितनी जमीन ली है, वह उससे एक इंच भी बाहर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
नारेबाजी करते स्थानीय लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन का भूमिपूजन कार्यक्रम स्थानीय लोगों के विरोध के चलते रेलवे को रद्द करना पड़ा। वीरवार को रेललाइन को लेकर बद्दी के समीप शीतलपुर मार्ग पर भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया था। इसके लिए उत्तर रेलवे के अधिकारी और प्रोजेक्ट हेड अजय वारश ने पहुंचना था। उनके आने से पहले ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके चलते वह रास्ते से ही लौट गए। भूमि पूजन के बाद रेललाइन को लेकर सेंटर लाइन लगाने के बाद स्ट्रक्चर निर्माण, ट्यूबवेल, कटिंग और फिलिंग, रेलवे स्टेशन निर्माण के कार्य शुरू होने थे।
विज्ञापन
भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों में रेलवे बोर्ड के अधिशासी अभियंता एमपी सिंह तीन दिन से जुटे थे। वीरवार को टेंट लगा दिया गया था। खाने-पीने के स्टाल के साथ पंडित भी पूजा करवाने के लिए पहुंच गए थे। इस बीच, स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद बोर्ड के अधिकारियों ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। अधिशासी अभियंता के समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन
सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक जयदीप ने बताया कि भूमि पूजन के बाद रेललाइन में कार्य शुरू करना था, मगर अब जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक किसी तरह का काम शुरू नहीं होगा।
विज्ञापन
उधर, रेलवे के अधिशासी अभियंता एमपी सिंह ने कहा कि वह तीन दिन से यहां हैं। किसी ने विरोध नहीं जताया, लेकिन जब भूमि पूजन की बारी आई तो लोगों ने एतराज करना शुरू कर दिया। जो लोग एतराज कर रहे थे, उन्होंने मुआवजा ले लिया है। विभाग ने जितनी जमीन ली है, वह उससे एक इंच भी बाहर नहीं जाएंगे। लोग बेवजह शक कर रहे हैं कि हम फालतू जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
2025 तक पूरा करना है रेललाइन काम
रेललाइन बिछाने का कार्य अवार्ड कर दिया गया है। 1500 करोड़ रुपये से चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन बिछाई जाएगी। 18 किलोमीटर लंबी लाइन में बद्दी में साढ़े तीन किलोमीटर का क्षेत्र आएगा। इसमें हरियाणा के 22, जबकि बद्दी के नौ गांवों की जमीन आ रही है। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए वर्ष 2025 तक समय रखा गया है।