फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chances of early byelections on the seats of independent MLAs are less, know the whole matter

Himachal: निर्दलीय विधायकों की सीटों पर जल्दी उपचुनाव के आसार कम, जानें पूरा मामला

Fri, 10 May 2024 10:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 May 2024 10:20 AM IST
सार

लोकसभा और छह सीटों पर उप चुनाव के बीतने के बाद ही इस संबंध में अब किसी तरह का फैसला होगा। 

विज्ञापन
Chances of early byelections on the seats of independent MLAs are less, know the whole matter
निर्दलीय विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन निर्दलीय विधायकों की सीटों पर जल्द उपचुनाव करवाने के आसार अब कम हो गए हैं। लोकसभा और छह सीटों पर उप चुनाव के बीतने के बाद ही इस संबंध में अब किसी तरह का फैसला होगा। अभी इस्तीफे मंजूर करने के बारे में ही स्थिति साफ नहीं है। अगर इस संबंध में हिमाचल हाईकोर्ट से किसी तरह का फैसला आता भी है तो भी उपचुनाव जल्द नहीं हो पाएंगे।  देहरा से होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर ने अपने पदों से इस्तीफे दिए हैं, मगर इन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर नहीं किया है।

विज्ञापन

इस पर निर्दलीय विधायक प्रदेश हाईकोर्ट गए हैं। हाईकोर्ट में तीनों निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में दोनों न्यायाधीशों की सहमति नहीं बनी। दोनों के अलग-अलग मत होने के चलते अब मामले को तीसरे न्यायाधीश सुनेंगे। वहीं, कांग्रेस विधायकों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई के आग्रह के साथ याचिका दायर की गई है। एचपीयू से सेवानिवृत्त राजनीतिक शास्त्र के प्रोफेसर कमल मनोहर शर्मा ने बताया कि निर्दलियों के इस्तीफे मंजूर न होने से आम चुनाव के साथ उनकी सीटों पर उपचुनाव संभव नहीं है। उप चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी तो स्वीकृत करने होंगे इस्तीफे : होशियार 
निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कहा कि वे अपने स्टैंड पर बने हुए हैं। विधानसभा अध्यक्ष अगर अभी इस्तीफे मंजूर नहीं कर रहे हैं तो उन्हें कभी तो इन्हें मंजूर करना ही होगा। वह चाह रहे थे कि छह विधानसभा सीटों की तरह ही उनके हलकों में भी विधानसभा उपचुनाव हाें, पर यह संभव नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने 11 को बुलाए हैं तीनों विधायक 
राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीनों निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर को 11 मई को शिमला बुलाया है। तीनों को 12 बजे बुलाकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed