फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chancellors of two private universities resigned even before the investigation of appointments

नियुक्तियों की जांच से पहले ही दो निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने दिए इस्तीफे

Wed, 07 Oct 2020 11:21 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Oct 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Chancellors of two private universities resigned even before the investigation of appointments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के निजी विश्वविद्यालयों में सेवाएं दे रहे कुलपतियों की नियुक्तियों की जांच शुरू होते ही अरनी विश्वविद्यालय कांगड़ा और श्रीसाईं विश्वविद्यालय ऊना के कुलपतियों ने इस्तीफे दे दिए हैं। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग यूजीसी के नियमों के अनुसार कुलपतियों की नियुक्तियों की जांच कर रहा है। सभी निजी विश्वविद्यालयों से कुलपतियों की शैक्षणिक योग्यता और नियुक्तियों का रिकॉर्ड तलब किया गया है। इसी बीच दो निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने पद छोड़ दिए हैं। आयोग को ई मेल कर इसकी जानकारी दी है। दोनों विवि में नियुक्त नए कुलपतियों को लेकर अभी आयोग के पास जानकारी नहीं भेजी गई है।

विज्ञापन


आयोग के नए अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने पदभार संभालते ही नियुक्तियों की जांच करवाने का फैसला लिया था। इसी कड़ी में सभी निजी विश्वविद्यालयों से कुलपतियों, रजिस्ट्रार और शिक्षकों का रिकॉर्ड मांगा गया है। आयोग के पास पहुंची कई शिकायतों में कुछ निजी विश्वविद्यालयों में नियमों के खिलाफ कुलपतियों सहित शिक्षकों की भर्ती का आरोप लगाया है। उधर, इस बाबत आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक का कहना है कि जांच जारी है। कई विवि से रिकॉर्ड आ चुका है। जिन्होंने अभी नहीं भेजा है, उन्हें दोबारा पत्र जारी कर जल्द जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन


बाहरा विवि ने जारी किया जुलाई तक का लंबित वेतन
बाहरा विश्वविद्यालय ने अपने स्टाफ को जुलाई तक का बकाया वेतन जारी कर दिया है। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष अतुल कौशिक के सामने पेश हुए विवि के चांसलर ने बताया कि जुलाई तक का वेतन स्टाफ के बैंक अकाउंट में डाल दिया है। अगस्त का वेतन 23 अक्तूबर तक अदा कर दिया जाएगा। इसके बाद हर महीने की दस तारीख तक वेतन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीसाईं विवि के चांसलर तलब
श्रीसाईं विवि ऊना के चांसलर 16 अक्तूबर को आयोग में तलब किए हैं। इस दौरान विवि से संबंधित शिकायतों को लेकर चांसलर से जवाबतलबी होगी। उधर, अरनी विवि कांगड़ा ने बीस अक्तूबर तक स्टाफ को बकाया वेतन जारी करने की आयोग को जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed