{"_id":"60a8fde48ebc3e29c3413bdd","slug":"chamba-thana-prabhari-and-head-constables-dedicated-for-social-service-amid-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"LadengeCoronaSe: अपना परिवार छोड़ दूसरों की सेवा में जुटे कोरोना योद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LadengeCoronaSe: अपना परिवार छोड़ दूसरों की सेवा में जुटे कोरोना योद्धा
Sun, 23 May 2021 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 May 2021 12:23 PM IST
सार
सदर थाना प्रभारी शकिनी कपूर की पत्नी व पिता दोनों संक्रमित हैं। मुख्य आरक्षी अरविंद थापा की पत्नी और छह वर्षीय बेटी और मुख्य आरक्षी बलविंदर की पत्नी पॉजिटिव हैं। कोरोना काल में ये बिना अवकाश जनसेवा में जुटे हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी शकिनी कपूर, मुख्य आरक्षी अरविंद थापा, मुख्य आरक्षी बलविंदर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्ची, पत्नी और पिता के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद सदर थाना प्रभारी और दो मुख्य आरक्षी सबके लिए उदाहरण पेश कर रहे हैं। तीनों कोरोना योद्धा कोरोना काल में बिना अवकाश जनसेवा में जुटे हैं। ड्यूटी के अलावा वे जरूरतमंद लोगों तक राशन, दवाइयां अपने निजी वाहनों से भी पहुंचा रहे हैं। मुख्य आरक्षी अरविंद थापा की पत्नी और छह वर्षीय बेटी पॉजिटिव हैं। बावजूद इसके बिना छुट्टी लिए अरविंद्र अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा वह जरूरतमंद लोगों को निजी गाड़ी से उनके घर तक दवाइयां और राशन भी पहुंचा रहे हैं। मुख्य आरक्षी बलविंदर की पत्नी पॉजिटिव हैं और उनका उपचार चल रहा है। बलविंदर भी कोरोना काल में लोगों की सेवा में जुटे हैं। सड़कों पर गश्त कर लोगों को घरों में रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। सदर थाना प्रभारी शकिनी कपूर की पत्नी व पिता दोनों संक्रमित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ड्यूटी से छुट्टी न लेकर लोगों की सेवा करने का निर्णय लिया। परिवार के साथ वह ड्यूटी खत्म करने के उपरांत फोन पर बात करते हैं। वह भी जरूरतमंद लोगों तक राशन व दवाइयां पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जहां से भी दवाई व राशन के के लिए सूचना मिलती है, वह गाड़ी में राशन व दवाई जरूरतमंद के घर तक पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन