फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba's Saksham will play in Under-9 National Chess Competition in Ranchi

Chamba News: रांची में अंडर-9 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में खेलेगा चंबा का सक्षम

Sat, 28 Oct 2023 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Oct 2023 06:49 PM IST
सार

चंबा के सक्षम सहगल एक महीने में ही दूसरी बार हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन
Chamba's Saksham will play in Under-9 National Chess Competition in Ranchi
शतरंज प्रतियोगिता में खेलेगा चंबा का सक्षम - फोटो : संवाद

विस्तार

राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले सक्षम सहगल रांची में अंडर-9 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में खेलेगा। चंबा के सक्षम सहगल एक महीने में ही दूसरी बार हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। खिलाड़ी की इस सफलता के बाद विद्यालय और उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा के चेयरमैन संजीव सूरी ने बताया कि सक्षम सहगल को समर्पण और कड़ी मेहनत का फल मिला है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने संबंधी सारा खर्च विद्यालय प्रबंधन ही वहन करेगा। शतरंज खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी कृष्णा सहगल, माता उमा सहगल, पिता जितेंद्र सहगल और चाचा सुधीर सहगल को दिया है। खिलाड़ी की माता उषा सहगल राइजिंग स्टार विद्यालय में अध्यापक हैं, जबकि पिता घरेलू गैस एजेंसी चंबा में कार्यरत हैं। सक्षम सहगल ने 1 से 7 अक्तूबर तक विशाखापट्टनम में अंडर-11 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। अब सक्षम का चयन अंडर-9 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से 7 नवंबर तक रांची में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed