फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba's Aarushi asked the PM modi, where should I start my studies, it seems I have forgotten everything

Pariksha Pe Charcha 2023: चंबा की आरुषि ने पीएम से पूछा, पढ़ाई कहां से करूं शुरू, ऐसा लगता है सब भूल गई हूं

Fri, 27 Jan 2023 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत(चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत(चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Jan 2023 07:01 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय बनीखेत की जमा एक की छात्रा आरूषि ठाकुर ने परीक्षा को लेकर अपना यह प्रश्न पूछा और प्रधानमंत्री से इसका सुझाव मांगा। 

विज्ञापन
Chamba's Aarushi asked the PM modi, where should I start my studies, it seems I have forgotten everything
छात्रा आरूषि ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

परीक्षा के दौरान जो बात मुझे सबसे अधिक परेशान करती है, वह यह है कि पढ़ाई कहां से शुरू करूं, मुझे हमेशा लगता हे कि मैं सब कुछ भूल गई हूं और मैं इसी के बारे में सोचती रहती हूं। इससे मुझे तनाव हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय बनीखेत की जमा एक की छात्रा आरूषि ठाकुर ने परीक्षा को लेकर अपना यह प्रश्न पूछा और प्रधानमंत्री से इसका सुझाव मांगा। आरूषि का प्रधानमंत्री ने मार्गदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि वह कार्य को समयबद्ध तरीके से करें। इससे आपका कार्य भी आसानी से होगा और मन में तनाव भी नहीं होगा। प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन पाकर आरूषि काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


आरुषि ने बताया कि प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षाओं के दौरान टाइम मैनेजमेंट, वर्क हार्ड बट स्मार्टर समेत परीक्षाएं जिंदगी का दौर है, इससे घबराने की जरुरत नहीं है। इसे त्योहार की तरह देखना चाहिए सहित अन्य सुझाव दिए।केंद्रीय पाठशाला बनीखेत के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा के छठे संस्करण का लाइव प्रसारण विद्यालय प्रांगण में एलईडी लगाकर किया गया। इस दौरान बनीखेत और डलहौजी से विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के बहुमूल्य सुझावों को आम जनमानस से स्वीकार करते हुए अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया।
विज्ञापन


पीएम मोदी से तनाव दूर भगाने के टिप्स लेकर उत्साहित हुए विद्यार्थी
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा का तनाव दूर भगाने के टिप्स लेकर हिमाचल के विद्यार्थी खासे उत्साहित हैं। शुक्रवार को प्रदेश के सभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम दिखाया गया। हिमाचल के दो विद्यार्थी नई दिल्ली में हुए लाइव कार्यक्रम में भी मौजूद रहे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखा। सूबे के करीब साढ़े तीन लाख स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को देखा और सुना। प्रदेश के सभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed