{"_id":"63bbbcc06cecba2aae68bea8","slug":"chamba-payal-sharma-air-hostess-in-air-asia-airline","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: चंबा के गरनोटा की पायल शर्मा बनीं एयर होस्टेस, परिवार में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: चंबा के गरनोटा की पायल शर्मा बनीं एयर होस्टेस, परिवार में खुशी की लहर
Mon, 09 Jan 2023 12:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिहुंता (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिहुंता (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 Jan 2023 12:36 PM IST
सार
पायल ने एयर होस्टेस का प्रशिक्षण चंडीगढ् के नामी इंस्टीट्यूट से लिया। इसके बाद एयर एशिया में बतौर एयर होस्टेस चयन हो गया।
विज्ञापन
पायल शर्मा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरनोटा की पायल शर्मा को एयर एशिया में एयर होस्टेस की नौकरी मिली है। शनिवार को पायल शर्मा ने एयर एशिया में बतौर एयर होस्टेस पहली उड़ान भरी। पायल की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि वह इलाके से एयर होस्टेस बनने वाली पहली लड़की हैं। सैनिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से संबंध रखने वाली पायल की प्रारंभिक शिक्षा गरनोटा से हुई है।
विज्ञापन
इसके बाद धर्मशाला से जमा दो की शिक्षा ग्रहण की। पायल ने एयर होस्टेस का प्रशिक्षण चंडीगढ् के नामी इंस्टीट्यूट से लिया। इसके बाद एयर एशिया में बतौर एयर होस्टेस चयन हो गया। उन्होंने 26 सितंबर से 27 दिसंबर तक प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
पायल के दादा दिवंगत सोमदत्त शर्मा असम राइफल्स से सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। दादी दुर्गी देवी गृहिणी हैं। पायल के पिता महिंद्र शर्मा भी असम राइफल में कार्यरत हैं, जबकि माता सुनंदा शर्मा गृहिणी हैं। भाई साहिल दुबई में नौकरी करता है। पायल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय दादा-दादी, गुरुजनों और अभिभावकों को दिया है।
विज्ञापन