{"_id":"64ddc4adeb050ddd39025553","slug":"chamba-news-youth-swept-away-in-khadd-body-recovered-after-three-days-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चट्टान में फंसा मिला खड्ड में बहे किशोर का शव, परिजनों को एक लाख सहायता राशि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चट्टान में फंसा मिला खड्ड में बहे किशोर का शव, परिजनों को एक लाख सहायता राशि दी
Thu, 17 Aug 2023 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Aug 2023 06:03 PM IST
सार
कृष ठाकुर कलम खड्ड में नहाने के लिए उतरा था लेकिन, अचानक पानी के तेज प्रवाह में बह गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा जिले में सारना के पास खड्ड में नहाने उतरे किशोर का शव आखिरकार वीरवार सुबह 9:00 बजे चट्टान में फंसा मिला। पुलिस और ग्रामीणों ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद खड्डे से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंपा गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी।
विज्ञापन
चुवाड़ी स्थित शनिदेव मंदिर के पास मैदान में खेलने के लिए मंगलवार दोपहर बाद कृष ठाकुर पुत्र रंजीत ठाकुर गांव दियोली डाकघर सदवां तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था। देरशाम वह कलम खड्ड में नहाने के लिए उतर गया लेकिन, अचानक पानी के तेज प्रवाह में बह गया। कृष के दोस्तों ने खड्ड में बहता देख जोर-जोर से चिल्लाना आरंभ किया। आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस और भटियात प्रशासन को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, तहसीलदार सुमन धीमान, चुवाड़ी थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों, अग्निशमन विभाग और पुलिस कर्मचारियों ने मिल कर देररात तक उसे तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान उसे तलाशने के लिए ड्रोन की भी मदद भी ली गई जिसमें सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
ऐसे में वीरवार को खड्ड में पानी का जलस्तर कम होने पर ग्रामीणों और पुलिस की टीमों ने किशोर को तलाशना शुरू किया। सुबह 9:00 बजे के करीब मृतक का शव चट्टान के बीच फंसा मिला। उपमंडलाधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल ने खबर की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।