{"_id":"64993aa09f84e7f7b40061e3","slug":"chamba-news-car-fall-into-chamba-chamera-dam-police-started-rescue-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चमेरा जलाशय में गिरी कार, सवार लापता, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चमेरा जलाशय में गिरी कार, सवार लापता, तलाशी अभियान जारी
Mon, 26 Jun 2023 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:44 PM IST
सार
कार एचपी 46-3503 को अभिषेक चला रहा था। उसके साथ कार में और कितने लोग सवार थे, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
चंबा में खड़ामुख के पास रावी नदी में गिरी कार को ढूंढने में जुटी अग्निशमन विभाग की टीम और लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा-भरमौर सड़क पर खड़ामुख के पास कार चमेरा जलाशय में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में तीन से चार लोग सवार थे। घटना रविवार सुबह 4:30 बजे घटी। जब ये लोग कार में चंबा की तरफ जा रहे थे। खड़ामुख के पास अचानक कार चमेरा जलाशय में जा गिरी। घटना का पता उस समय लगा जब वहां से जा रहे लोगों ने सड़क किनारे गाड़ी के टायर और सड़क से नीचे गाड़ी की नंबर प्लेट देखी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पाते ही भरमौर थाना की टीम प्रभारी हरनाम सिंह की अगवाई में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के अनुसार कार एचपी 46-3503 को अभिषेक (22) पुत्र राज कुमार, निवासी गांव सुहागा, डाकघर उलांसा चला रहा था। उसके साथ कार में और कितने लोग सवार थे, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि यह भी जांच में सामने आया है कि कार में चालक समेत तीन से चार लोग सवार थे।
विज्ञापन
तलाशी के लिए एनडीआरएफ से भी मांगी मदद
पुलिस सुबह से शाम तक जलाशय में कार की तलाश में जुटी रही। कार और सवार लोगों की तलाश करने के लिए पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने चमेरा बांध प्रबंधन से बुद्धिल जलाशय के गेट खोलने की मांग की। इसके बाद चमेरा प्रबंधन ने सुबह 11:00 बजे बांध के मुख्य गेट खोल दिया। इससे जलाशय का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा। लेकिन शाम होने तक कार और लापता लोगों का सुराग नहीं लग पाया। हालांकि पुलिस और लोग कार और लापता लोगों को तलाश में जलाशय के चारों तरफ डटे रहे।
विज्ञापन
लापता लोगों की तलाश करने के लिए अभियान जारी है। एनडीआरएफ से भी मदद मांगी गई है। - हरनाम सिंह, थाना प्रभारी, भरमौर