{"_id":"6593ec61472627db4704a81a","slug":"chamba-news-car-accident-on-garola-basda-swai-road-one-dead-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गरोला-बासदा-सवाई सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गरोला-बासदा-सवाई सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
Tue, 02 Jan 2024 07:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Jan 2024 07:12 PM IST
सार
चंबा जिले में गरोला-बासदा-सवाई मार्ग पर सोमवार रात को ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कार चालक चोटिल हुआ है।
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गरोला-बासदा-सवाई मार्ग पर सोमवार रात को ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कार चालक चोटिल हुआ है। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र हेमराज निवासी परिहार के रूप में हुई है। घायल चालक सोनू कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी ककरी डाकघर गरोला तहसील होली जिला चंबा का रहने वाला है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद अजय का शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये और घायल को पांच हजार रुपये फौरी राहत दी है।
विज्ञापन
अजय कुमार और सोनू कुमार निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। रोजमर्रा की तरह सोमवार रात करीब 11:00 बजे छुट्टी के बाद ऑल्टो कार में घर के लिए निकले। गरोला-बासदा-सवाई मार्ग पर राला नाले के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने अजय कुमार को मृत करार दिया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। दूसरे चोटिल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि कार हादसे में चोटिल व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है। उधर, तहसीलदार होली आशीष कुमार ने बताया कि मृतक अजय कुमार के परिजनों को प्रशासन ने दस हजार और चोटिल चालक सोनू कुमार को पांच हजार रुपये फौरी राहत दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन