फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba murder case neta pratipaksh jairam thakur demands NIA investigation

चंबा हत्याकांड: चौहड़ा में लगे प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे, जयराम बोले- एनआईए से करवाई जाए जांच

Fri, 16 Jun 2023 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Jun 2023 05:27 PM IST
सार

जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हमसे पहले आना चाहिए था। लेकिन, न तो सीएम यहां पर पहुंचे और न ही उनका कोई नुमाइंदा ही यहां पर पहुंच पाया है।

विज्ञापन
chamba murder case neta pratipaksh jairam thakur demands NIA investigation
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मनोहर हत्याकांड से आक्रोश में चल रहे लोगों ने शुक्रवार को चौहड़ा बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी जात, धर्म या क्षेत्र के खिलाफ नहीं है। हमारी लड़ाई 25 वर्षीय नौजवान की हत्या करने वालों के खिलाफ है। चंबा में युवक की नृशंस हत्या पर जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हमसे पहले आना चाहिए था। हम तो सड़क से होकर यहां तक पहुंचे हैं, लेकिन सुक्खू चौपर के जरिये यहां पर पहुंच सकते थे। लेकिन, न तो सीएम यहां पर पहुंचे और न ही उनका कोई नुमाइंदा ही यहां पर पहुंच पाया है। कहा कि सीएम या हमारे आने से मनोहर वापस नहीं आ सकता। लेकिन, शोक संतप्त परिवार को शांति जरूर मिलती।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश में बहुत सी घटनाएं होती हैं, जिन्हें कांग्रेस सरकारें हल्के में लेती हैं। कांग्रेस सरकार ने गुड़िया केस को भी हल्के में लिया गया था। लेकिन, जब भाजपा सत्तासीन हुई तो भाजपा ने गुड़िया मामले की जांच सीबीआई से करवाई और आज दोषी सलाखों के पीछे हैं।

चंबा में हुए हत्याकांड की एनआईए जांच होने से देश में एक बहुत बड़ा संदेश जाएगा। मनोहर हत्याकांड जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भाजपा आंदोलन कर रही है। मनोहर को न्याय दिलवाने के लिए सड़कों पर उतरने वाले लोगों का भाजपा विधायक हंसराज ने आभार जताया।

चौहड़ा डैम से 50 मीटर पहले ही बेरिकेड लगाकर रोका जयराम का काफिला

chamba murder case neta pratipaksh jairam thakur demands NIA investigation

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के काफिले को चौहड़ा डैम से 50 मीटर पहले ही पुलिस और सीआरपीएफ ने बेरिकेड लगाकर रोक दिया गया। मनोहर के घर जाने के लिए रास्ता न दिए जाने से खिन्न होकर नेता प्रतिपक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेता वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद मनोहर की आत्मा की शांति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल समेत सभी ने प्रार्थना की।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी का निर्णय मनोहर के परिवार से मिलने का रहा। लेकिन, सरकार ने धारा 144 लगाकर हमारा रास्ता रोका है। कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से जाएंगे, कोई भी गाड़ी से नहीं उतरेगा, परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देंगे और आर्थिक सहायता देने के बाद लौट आएंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तो क्या उनका कोई भी नुमाइंदा अब तक मृतक के घर नहीं पहुंच पाया है।

खैर, आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद आगे जाने की अनुमति न मिलने पर आखिरकार नेता प्रतिपक्ष समेत भाजपा नेता बनीखेत लौट आए। इस दौरान विधायक डीएस ठाकुर, हंसराज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राकेश पठानिया, बिक्रम सिंह जरयाल समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed