{"_id":"6490531ac0c70db93a0ddd83","slug":"chamba-manohar-lal-murder-case-three-accused-in-12-days-judicial-custody-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहर हत्याकांड: मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और भतीजा 12 दिन की न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहर हत्याकांड: मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और भतीजा 12 दिन की न्यायिक हिरासत में
Mon, 19 Jun 2023 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 19 Jun 2023 06:38 PM IST
सार
भांदल पंचायत के तहत आते संघणी क्षेत्र में मनोहर नामक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बोरों में डालकर ठिकाने लगाया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मनोहर हत्याकांड के मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और भतीजे को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी करम प्रताप सिंह ठाकुर की अदालत ने 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तीनों को पुलिस रिमांड खत्म होने पर सोमवार को पुलिस के कड़े पहरे में न्यायालय पहुंचाया गया। तीनों आरोपियों को आम रास्ते के बजाय दूसरे दरवाजे से न्यायालय में पहुंचाकर वहीं से वापस पुलिस बल अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भांदल पंचायत के तहत आते संघणी क्षेत्र में मनोहर नामक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बोरों में डालकर ठिकाने लगाया गया था। इसके बाद पुलिस तफ्तीश में एक युवक और दो नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मुसााफिर हुसैन और उसकी पत्नी फरीदा बेगम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन