फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba: If found in drunkenness of alcohol, name will be removed from BPL list, decision taken by Shaur Pancha

Chamba News: शराब के नशे में मिले तो कटेगा बीपीएल सूची से नाम, शौर पंचायत लिया फैसला

Sat, 16 Sep 2023 11:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Sep 2023 11:03 PM IST
सार

चंबा जिले के कबायली क्षेत्र पांगी की शौर पंचायत के स्थापना दिवस पर एक दिन शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। स्थापना दिवस पर कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में मिलता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर उसका नाम बीपीएल सूची से भी काट दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Chamba: If found in drunkenness of alcohol, name will be removed from BPL list, decision taken by Shaur Pancha
पंचायत में शराब पर प्रतिबंध। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के कबायली क्षेत्र पांगी की शौर पंचायत के स्थापना दिवस पर एक दिन शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। स्थापना दिवस पर कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में मिलता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर उसका नाम बीपीएल सूची से भी काट दिया जाएगा।  पंचायत ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। इसकी सूचना पुलिस थाना पांगी में भी दी गई है।पांगी में वर्ष 2021 में शौर पंचायत का गठन हुआ था। इसके उपरांत वर्ष 2022 में पंचायत का पहला स्थापना दिवस मनाया गया।

विज्ञापन


अब दूसरा स्थापना दिवस 17 सितंबर को मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है। रविवार को पंचायत का स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा।  इसकी तैयारियां पंचायत प्रबंधन ने पूरी कर ली हैं। पंचायत ने निर्णय किया है कि मेले के दौरान शराब पर पाबंदी रहेगी। नियमों की अवहेलना करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। शराबी समेत उनके परिवार का बीपीएल सूची से नाम तक काट दिया जाएगा। शौर पंचायत की प्रधान दमयंती भारद्वाज ने बताया कि पंचायत के गठन का दूसरा स्थापना दिवस 17 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed