फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba flying fairy Seema won gold in Hong Kong

Himachal: 10,000 मीटर दौड़ में चंबा की उड़नपरी सीमा ने हांगकांग में जीता गोल्ड

Mon, 21 Oct 2024 11:26 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Oct 2024 11:26 AM IST
सार

एशिया स्तर की 10,000 मीटर दौड़ में चंबा की उड़नपरी सीमा ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। सीमा ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश, प्रदेश और चंबा जिला का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
Chamba  flying fairy Seema won gold in Hong Kong
चंबा की उड़नपरी सीमा ने हांगकांग में जीता गोल्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हांगकांग में हुई एशिया स्तर की 10,000 मीटर दौड़ में चंबा की उड़नपरी सीमा ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। सीमा ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश, प्रदेश और चंबा जिला का नाम रोशन किया। सीमा चंबा के की झुलाड़ा पंचायत के रेटा गांव की रहने वाली है। सीमा अब तक 15 से अधिक राष्ट्रीय और एक अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल कर चुकी है।  सीमा ने न केवल कड़ी मेहनत और लगन का परिचय दिया, बल्कि पूरे भारत को गर्व महसूस कराया है।

विज्ञापन


सीमा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी दौड़ पूरी की और प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस जीत ने भारत का नाम एशियाई खेलों में ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर उन्होंने जीत हासिल की। उनकी यह जीत नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। इस जीत के साथ सीमा ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन


एफडी तुड़वाकर मां ने भेजा था बैंकॉक 
वर्ष 2017 में सीमा में आयोजित एशियन यूथ चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सीमा के पास पैसे नहीं थे। सीमा की माता ने एफडी तुड़वाकर सीमा को बैंकॉक में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा था। सीमा ने प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल ने जीता हैंडबाल का खिताब
 जयपुर के स्वामी मान सिंह स्टेडियम में आयोजित 19वीं अखिल भारतीय हनुमान सिंह हैंडबाल प्रतियोगिता का खिताब हिमाचल ने अपने नाम किया। प्रदेश की महिला टीम ने फाइनल में भारतीय रेलवे की टीम को 21-17 से पराजित किया। जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश टीम की कोच स्नेहलता व चंदन ठाकुर ने बताया कि भारतीय रेलवे ने प्रतियोगिता दूसरा और मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी व हरियाणा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय रेलवे ने मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी को 25-16 पराजित किया। वहीं हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को 29-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की भावना शर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व भारतीय रेलवे की नीना शील को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के उपाध्यक्ष मुकुल कुमार यादव व एसोसिएट उपाध्यक्ष ललित कुमार ने विजेता, उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर गुरु वशिष्ठ अवार्डी सुब्रत सेन, कर्ण सिंह शेखावत यश प्रताप सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed