फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba: CM Jairam Inaugurated and laid the foundation stone of various development schemes in Pangi today

चंबा: पांगी-भरमौर को सीएम जयराम ने दी करोड़ों की सौगात, होली को तहसील का तोहफा

Tue, 17 Aug 2021 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांगी (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, पांगी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Aug 2021 09:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को चंबा जिला के पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 456 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। 

विज्ञापन
Chamba: CM Jairam Inaugurated and laid the foundation stone of various development schemes in Pangi today
पांगी को सीएम जयराम ने दी करोड़ों की सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को चंबा जिला के पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 456 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इनमें 411 करोड़ रुपये की परियोजनाएं अकेले भरमौर क्षेत्र की शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं की लगभग 593 मेगावाट विद्युत की निकासी और भरमौर क्षेत्र में विद्युत का वैकल्पिक साधन प्रदान करने के लिए लाहल में 377 करोड़ रुपये लागत के निर्मित 693 एमबीए सब स्टेशन का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 400 केवी लाहल-राजेरा ट्रांसमिशन लाइन, लाहल सब स्टेशन को 400 केवी स्तर पर राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ा जाएगा। सीएम ने 6.98 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वाहन योग्य लूना पुल, 3.26 करोड़ रुपये की लागत से भरमौर से हडसर सड़क के उन्नयन और 3.72 करोड़ रुपये की लागत से ददिमां से छलेड़ सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने 19.36 करोड़ रुपये की लागत से ढकोग से बन्नी माता सड़क को चौड़ा करने व सुधार कार्य का शिलान्यास भी किया। सीएम ने कहा कि भरमौर उपमंडल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 69 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 26 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर महामारी के संवदेनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन



 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चौरासी परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए होली उपतहसील को तहसील बनाने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने जहां करोड़ों की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए तो वहीं, जनजातीय क्षेत्र की जनता के लिए कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने गैहरा पंचायत के फाटी गांव में प्राइमरी स्कूल, निकाल प्राइमरी स्कूल को मिडल स्कूल, ग्राम पंचायत जगत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, माध्यमिक पाठशाला धिमला को उच्च पाठशाला का दर्जा देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि होली-उतराला सड़क के निर्माण को लेकर सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि 21 किलोमीटर प्रस्तावित इस सड़क पर पांच किलोमीटर तक फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल चुकी है जबकि, शेष 16 किलोमीटर का केस भी जल्द प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साढ़े पैंतालीस करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 13 करोड़ की व्यवस्था हो चुकी है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने छतराड़ी में बैंक शाखा खोलने की मांग पर आश्वासन दिया है कि कोऑपरेटिव बैंक की टीम क्षेत्र में जाकर सर्वे करेगी और सर्वे के आधार पर ही आगामी फैसला लिया जाएगा। तुंदाह में प्राइमरी स्कूल खोलने की मांग पर ग्रामीणों को सकारात्मक जवाब नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने इनरोलमेंट ज्यादा होने पर ही स्कूल खोलने की बात कही। अपनी घोषणा के दौरान जब विधायक ने नए स्कूल और स्कूलों के स्तरोन्नत करने का मामला उठाया तो मुख्यमंत्री बच्चों की संख्या को लेकर पूछताछ करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में प्राइमरी स्कूलों की कमी नहीं है। 

पांगी को मिला जलशक्ति विभाग का मंडल

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को 23.38 करोड़ की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने पांगी में जलशक्ति विभाग का किलाड़ में मंडल, साच में उप मंडल और किरयूनी और सुराल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। इससे पहले करयूनी के लोगों को इलाज करवाने के लिए 15 किमी का सफर तय कर किलाड़ अस्पताल और सुराल के बाशिंदों को 20 किमी का सफर तय कर धरवास स्वास्थ्य केंद्र का रुख करना पड़ता था।

ऐसे में अब आने वाले समय में लोगों को घर-द्वार ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। कहा कि तांदी संसारी नाला और पठानकोट वाया द्रम्मन, चंबा, तीसा साच पास किलाड़ नेशनल हाईवे बनाने का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने चस्क और हिलुटवां में प्राथमिक विद्यालय खोलने, मिन्धल और लुज मिडल स्कूलों का दर्जा बढ़ा कर उच्च विद्यालय करने की घोषणा भी की। वहीं, उन्होंने पांगी के 1162 बीपीएल परिवारों के लिए सोलर पैनल वितरण का शुभारंभ भी किया।

उन्होंने कहा नकरोड़-किलाड़ 33 केवी लाइन को 2022 अक्तूबर तक पूरा कर सुचारु कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने 3 करोड़ 99 लाख से सैचुनाला पर बने धनाला मोझी पुल, 2 करोड़ 15 लाख से कुलाल नाले पर बने कुलाल पुल और 2 करोड़ 40 लाख से हरुई नाले पर बने चस्कभटोरी पुल के साथ ही एक करोड़ 15 लाख से निर्मित पांगी मुख्यालय किलाड़ के टैक्सी स्टैंड का लोकार्पण किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 12 करोड़ 50 लाख से बनने वाले पांगी कॉलेज के आर्ट्स ब्लॉक भवन का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री मंगलवार को 11.20 बजे किलाड़ हेलीपैड पर उतरे और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद 12 बजे रामलीला मैदान पहुंचे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं संसद सुरेश कश्यप, विस उपाध्यक्ष हंसराज और विधायक जियालाल कपूर ने भी जनसभा को संबंधित किया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री पवन राणा, अतिरिक्त मुख्यसचिव जेसी शर्मा, जिलाधीश डीसी राणा, आवासीय आयुक्त पांगी बलवान सिंह आदि मौजूद रहे।

सीएम जयराम ने अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों से अग्निशमन केंद्रों और उप अग्निशमन केंद्रों के लिए 17 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ये वाहन किन्नौर, माल रोड शिमला, पांवटा साहिब, बिलासपुर, कुल्लू, बद्दी, परवाणू, नालागढ़, ऊना, चंबा, झंडूता और गोहर के उप अग्निशमन केंद्र, जुब्बल, पतलीकूहल, संसारपुर टैरेस, पधर और जोगिंद्रनगर की दमकल चौकी को प्रदान किए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले तीन साल के दौरान अग्निशमन वाहनों और अन्य उपकरणों की खरीद के लिए 21.26 करोड़ रुपये, अग्निशमन विभाग के विभिन्न भवनों के निर्माण के लिए 17.46 करोड़ रुपये व्यय किए हैं।  इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा, विशेष सचिव गृह राकेश शर्मा, निदेशक अग्निशमन सेवाएं विभाग एसपी सिंह, उप-महाआदेशक गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा अनुज तोमर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed