फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba car fire: BSF soldier created a false conspiracy of his death, SP Chamba made a big disclosure

Himachal News: ऑनलाइन गेम ने कंगाल किया तो रच डाली अपनी मौत की झूठी साजिश, एसपी चंबा ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 21 Jul 2023 11:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jul 2023 11:03 PM IST
सार

चंबा-जोत मार्ग पर गत 29 जून को कार में बीएसएफ जवान के जिंदा जलने से मामले में प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पहले बीएसएफ जवान अमित राणा को बंगलूरू से जिंदा पकड़कर चंबा लाई। अब सैनिक की ओर से अपनी मौत की झूठी साजिश रचने की वजह सामने आई है। 

विज्ञापन
chamba car fire: BSF soldier created a false conspiracy of his death, SP Chamba made a big disclosure
बीएसएफ जवान मामले पर एसपी चंबा अभिषेक यादव ने दी जानकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा-जोत मार्ग पर गत 29 जून को कार में बीएसएफ जवान के जिंदा जलने से मामले में प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पहले बीएसएफ जवान अमित राणा को बंगलूरू से जिंदा पकड़कर चंबा लाई। अब सैनिक की ओर से अपनी मौत की झूठी साजिश रचने की वजह सामने आई है।

विज्ञापन


ऑनलाइन गेम की लत ने बीएसएफ जवान को इतना कंगाल बना दिया कि लोन चुकाने से बचने के लिए उसने अपनी मौत की झूठी कहानी रच डाली। ऑनलाइन गेम खेलने के चक्कर में उसने बैंक से करीब 40 लाख रुपये का लोन लिया था। जब सारी रकम उड़ा दी तो अपना बैंक बैलेंस देखकर परेशान हो गया। उसने परिजनों को बताने की बजाय इस समस्या से बचने के लिए फिल्मी स्टाइल में अपनी मौत की झूठी साजिश रच डाली। इसका खुलासा चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने किया है।  चंबा में प्रेस वार्ता में एसपी ने कहा कि बीएसएफ जवान ने ऐसी साजिश रची थी कि शायद ही पकड़ा जाता।
विज्ञापन


जिस दिन कार जली तो उसमें एक बात पुलिस को खटक रही थी कि कार की नंबर प्लेट बिल्कुल सुरक्षित सड़क पर फेंकी गई थी। यह भी संदेह हो रहा था कि जिस तरह कार जली थी, उससे अंदर बैठा चालक इतना नहीं जलता, जितना उस घटना में जल चुका था। अवशेष के नाम पर सिर्फ एक हड्डी वहां मिली थी। यह बीएसएफ जवान ने कहीं से लाकर कार में रखी थी। 29 जून की रात को जिला से बाहर जाने वाली सरकारी बसों के चालकों और परिचालकों से पूछताछ की। इसमें एक बस चालक ने रात को लंबे व्यक्ति की बस में चढ़ने की बात कही। इसको लेकर जब पुलिस ने बस स्टैंड की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर देखी तो उसमें उसकी मौजूदगी उन्हें मिली। इससे पुष्टि हो गई कि कार में जवान की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसके नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों की डिटेल निकाली। इसमें उसका एक ट्रक चालक दोस्त पुलिस की अहम कड़ी बना। ऐसे में जवान के उसके साथ होने की संभावना बढ़ गई। पुलिस ने जाल बिछाया। तीन दिन पहले पुलिस को भनक लगी कि वह बंगलूरू में है। ऐसे में चंबा से एएसआई अजय की अगुवाई में हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह व बलविंद्र की टीम को बंगलूरू भेजा गया। उन्होंने बीएसएफ के जवान को बंगलूरू में उसके दोस्त के साथ पकड़ लिया। इसके बाद जवान ने सारी कहानी पुलिस के सामने बयां कर दी। वह चंबा में अपनी मौत की झूठी साजिश रचकर पहले पठानकोट गया। वहां से दिल्ली गया तथा वहां से अहमदाबाद पहुंचा। उसका इरादा दोबारा कभी भी चंबा आने का नहीं था। फिलहाल पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed