फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   centre government directions to himachal govt to complete twelve projects of roads and bridges with in three years

सड़कों और पुलों की 12 परियोजनाओं को 36 महीने में तैयार करने के निर्देश

Mon, 14 Jun 2021 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Jun 2021 01:13 PM IST
सार

प्रोजेक्ट 36 महीने के भीतर पूरे करने होंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन लंबित प्रोजेक्टों को मंजूरी दिलाने के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिले थे। इस मुलाकात के बाद शिमला लौटते ही केंद्र सरकार ने इन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
centre government directions to himachal govt to complete twelve projects of roads and bridges with in three years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में सड़कों और पुलों की 12 परियोजनाओं को 36 महीने में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इनमें कई सड़कों की मरम्मत की जानी है, इन्हें चौड़ा किया जाना है या पुल बनाए जाने हैं। इसके लिए केंद्र ने राज्य सरकार को 194.58 करोड़ का बजट जारी किया है। अगर तय से ज्यादा बजट खर्च किया तो इसे खुद प्रदेश सरकार को वहन करना होगा। प्रशासनिक कार्यों के लिए केवल 10 फीसदी बजट ही खर्च किया जा सकेगा।

विज्ञापन


इनमें भारत-चीन शासित तिब्बत सीमा की एक सड़क भी शामिल है। सड़क परिवहन मंत्रालय के अवर सचिव कमल प्रकाश ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव को चिट्ठी भी लिखी है। इसमें 12 लंबित प्रोजेक्टों की मंजूरी की सूचना देते हुए केंद्र ने इस संबंध में कई शर्तें लगाई हैं। इसमें 194.58 करोड़ के 12 कार्यों को मंजूर किया गया है। इनमें कई मामले सड़कों और पुलों से संबंधित हैं। पत्र में साफ किया है कि राज्य सरकार से संबंधित कार्यकारी एजेंसी सुनिश्चित करेगी कि सभी कार्यों में तय शर्तों को पूरा किया गया है। 
विज्ञापन


सड़कों की मरम्मत राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए तय नियमों के अनुसार होगी। प्रोजेक्ट 36 महीने के भीतर पूरे करने होंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन लंबित प्रोजेक्टों को मंजूरी दिलाने के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिले थे। इस मुलाकात के बाद शिमला लौटते ही केंद्र सरकार ने इन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इन परियोजनाओं में कड़च्छम-सांगला-छितकुल सड़क को चौड़ा करने का कार्य भी शामिल है। यह सड़क भारत और चीन शासित तिब्बत सीमा तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने हिमाचल का विशेष ध्यान रखा : कश्यप 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्र की ओर से सेंट्रल रोड एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम के तहत 12 पुलों के निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है। इसकी कुल लागत 194.58 करोड़ होगी। केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल का विशेष ख्याल रखा है। सिरमौर जिले में दो, मंडी के तीन, कांगड़ा के तीन, किन्नौर में एक, शिमला एक, हमीरपुर एक और चंबा एक पुल के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। सिरमौर में मारकंडे नदी पर पुल बनाने के लिए 16.62 एवं 10.07 राशि केंद्र ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed