फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Central University to conduct research on the treatment of breast cancer with medicinal plants, Project approved

परियोजना मंजूर: औषधीय पौधे से स्तन कैंसर के उपचार पर शोध करेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय

Thu, 13 Jan 2022 11:18 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jan 2022 11:18 AM IST
सार

 राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड ने तीन साल के लिए 40 लाख 10 हजार 229 रुपये की ‘इन विवो एंड इन विट्रो स्टडी ऑन सिनर्जिस्टिक इफेक्ट ऑफ मेडिसिनल प्लांट्स इन ब्रेस्ट कैंसर ऑफ माइस’ नामक परियोजना स्वीकृत की है। यह परियोजना स्कूल ऑफ लाइफ साइंस के लिए मंजूर की गई है। 

विज्ञापन
Central University to conduct research on the treatment of breast cancer with medicinal plants, Project approved
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय औषधीय पौधों के माध्यम से स्तन कैंसर उपचार पर शोध कार्य करने जा रहा है। इससे कैंसर के इलाज के खर्च को कम करने में भी मदद मिलेगी। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड ने तीन साल के लिए 40 लाख 10 हजार 229 रुपये की ‘इन विवो एंड इन विट्रो स्टडी ऑन सिनर्जिस्टिक इफेक्ट ऑफ मेडिसिनल प्लांट्स इन ब्रेस्ट कैंसर ऑफ माइस’ नामक परियोजना स्वीकृत की है। यह परियोजना स्कूल ऑफ लाइफ साइंस के लिए मंजूर की गई है। परियोजना टीम में प्रमुख अन्वेषक डॉ. रंजीत कुमार और सह-प्रधान अन्वेषक जंतु विज्ञान विभाग से डॉ सुनील कुमार और डॉ राकेश कुमार शामिल हैं। वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने परियोजना टीम को बधाई दी है। 

विज्ञापन


जंतु विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. सुनील कुमार के अनुसार वर्तमान में कई रासायनिक रूप से व्युत्पन्न दवाएं विकसित की गई हैं और अन्य कैंसर उपचार पहले से मौजूद हैं। हालांकि, मानव स्वास्थ्य समस्याओं को आगे बढ़ाने वाले गैर-लक्षित ऊतकों पर उनके विषाक्त प्रभावों के कारण कीमोथैरेपी जैसी वर्तमान विधियों की अपनी सीमाएं हैं। इसलिए प्राकृतिक रूप से व्युत्पन्न एंटी कैंसर एजेंटों के साथ वैकल्पिक उपचार की मांग है, जिसमें पौधे एक वांछित स्रोत हैं। यह परियोजना औषधीय पौधे के प्रभावी संयोजन को खोजने पर आधारित है। इसमें मेटास्टेटिक स्तन कैंसर के लिए उच्च चिकित्सीय क्षमता हो।
विज्ञापन


डीन स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज प्रो. प्रदीप कुमार के पास औषधीय पौधों में कई वर्षों की विशेषज्ञता है और उनके मार्गदर्शन में स्तन कैंसर के इलाज के लिए औषधीय पौधे के प्रभावी कंसंट्रेशन को खोजने में यह परियोजना निश्चित रूप से सहायक होगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि यह अपने आप में इस तरह का पहला प्रयास है। नया शोध कार्य है। इसके लिए परियोजना टीम में प्रमुख अन्वेषक डॉ. रंजीत कुमार और सहप्रधान अन्वेषक जंतु विज्ञान विभाग से डॉ. सुनील कुमार और डॉ. राकेश कुमार बधाई के पात्र हैं। आने वाले समय में विवि में निश्चित रूप से इस तरह के शोध कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed