फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Central University himachal will open its sports academy in Dehra

एमओयू जल्द: केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा में खोलेगा अपनी खेल अकादमी

Wed, 16 Mar 2022 11:36 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Mar 2022 11:36 AM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) देहरा में अपनी खेल अकादमी खोलेगा। इसके लिए केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के साथ सीयू जल्द ही एमओयू साइन करेगा। यह जानकारी केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने दी।

विज्ञापन
Central University himachal will open its sports academy in Dehra
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) देहरा में अपनी खेल अकादमी खोलेगा। इसके लिए केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के साथ सीयू जल्द ही एमओयू साइन करेगा। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सेंटर खोलने के लिए भी सीयू प्रशासन पहल कर चुका है, जिसके चलते कई विदेशी छात्र-छात्राएं केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययन करने आ सकते हैं। यह जानकारी केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय जल्द ही अपनी खेल अकादमी खोलने जा रहा है। सीयू को शोध, अध्ययन के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी अपनी पहचान मिले, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल मंत्रालय की ओर से सीयू के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


 प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में देहरा और धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसरों का काम शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सीयू का अपना एक बड़ा स्टेडियम बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खेल मंत्री राकेश पठानिया ने भी कहा है कि सीयू परिसर में विवि खेल अकादमी का निर्माण करवाया जाएगा, उसके लिए प्रदेश सरकार भी हरसंभव मदद करेगी। इस अकादमी में विद्यार्थियों और प्रदेश के युवाओं को खेलों के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीयू के धर्मशाला और देहरा परिसरों में अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सेंटर खोला जाएगा। इसमें छात्रावास भी बनाए जाएंगे, ताकि विदेशों से आने वाले छात्रों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक जीतने की बढ़ेगी संभावनाएं
केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि खेल अकादमी में सीयू के विद्यार्थियों के साथ सूबे के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। इसके अलावा अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के बाद हिमाचल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खेलों में पदक जीतने की संभावना भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed