फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Central University Dharamshala will provide online education for all subjects from July, teaching center estab

HP CU: केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला पांव विषयों की जुलाई से करवाएगा ऑनलाइन पढ़ाई, शिक्षण केंद्र स्थापित

Thu, 20 Mar 2025 11:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Mar 2025 11:58 AM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय जुलाई से पांच पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाएगा। इसके लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय में दूरवर्ती और ऑनलाइन शिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है।

विज्ञापन
Central University Dharamshala will provide online education for all subjects from July, teaching center estab
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय जुलाई से पांच पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाएगा। इसके लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय में दूरवर्ती और ऑनलाइन शिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने दूरवर्ती और ऑनलाइन शिक्षण केंद्र के प्रतीक चिह्न का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय देश भर के विद्यार्थियों के साथ-साथ दूसरे देशों के विद्यार्थियों को घरद्वार पर गुणात्मक शिक्षा देगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय ने ऐसे सभी प्रकार के विद्यार्थी जो कि परंपरागत शिक्षा अर्जित नहीं कर सकते, उनके लिए ऑनलाइन शिक्षा का मॉडल तैयार कर चुका है। इसका काम बहुत तेजी से चल रहा है। इसी सत्र से ऑनलाइन शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति/विद्यार्थी का मौलिक अधिकार है। अगर वह किसी कारण परंपरागत शिक्षा से वंचित है तो एक शैक्षणिक संस्थान होने के नाते यह हमारा दायित्व है कि ऐसे सभी वंचित विद्यार्थियों के लिए हम ऑनलाइन शिक्षण से उन्हें शिक्षा दें।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले चरण में ये विषय शामिल किए गए
प्रथम चरण में विश्वविद्यालय का यह केंद्र स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम एमबीए, एमसीए, एमए इतिहास, एमए अर्थशास्त्र, एमए राजनीतिक विज्ञान इत्यादि विषयों को शुरू करने जा रहा है। केंद्र के निदेशक प्रो. विशाल सूद ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षण सामग्री का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और सभी पांच पाठ्यक्रमों के कार्यक्रम समन्वयक, पाठ्यक्रम समन्वयकों, सामग्री निर्माता इस काम में आत्मीयता से जुटे हैं। उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन शिक्षण के लिए विश्वविद्यालय में एक मीडिया लैब भी स्थापित की जा रही है। जिसमें पाठ्यक्रमों से सम्बन्धित विषयों के व्याख्यानों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जारी करेंगे।

इसी के साथ इस केंद्र की अपनी एक वेबसाइट का कार्य भी चला हुआ है जिस पर विद्यार्थी समय समय पर विभिन्न जानकारियां हासिल कर सकेंगे और प्रवेश के लिए आवेदन भी कर सकेंगे। विद्यार्थी कम शुल्क में इन ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश ले पाएंगे जिससे विभिन्न प्रकार के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। आने वाले समय में और विषयों में भी स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों को चलाया जाएगा ताकि विभिन्न प्रकार के विषयों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा मुहैया करवाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed