फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Central head teacher accused of molesting girl students suspended

हिमाचल: जोगिंद्रनगर में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी केंद्रीय मुख्य शिक्षक निलंबित

Tue, 25 Jun 2024 10:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jun 2024 10:51 AM IST
सार

जोगिंद्रनगर क्षेत्र के सरकारी स्कूल में चार छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में आरोपी केंद्रीय मुख्य शिक्षक निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Central head teacher accused of molesting girl students suspended
निलंबित(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल जोगिंद्रनगर क्षेत्र के सरकारी स्कूल में चार छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में आरोपी केंद्रीय मुख्य शिक्षक निलंबित कर दिया है। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने आदेश जारी कर दिए हैं। केंद्रीय मुख्य शिक्षक का मुख्यालय अब बीईईओ कार्यालय गोपालपुर दो स्थित भांबला में तय किया गया है। इस मामले में विभागीय जांच भी होगी। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के प्रथम श्रेणी शिक्षक के नेतृत्व में कमेटी का गठन कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी को स्थानीय न्यायालय से भी कोई राहत नहीं मिल पाई हैं। तीन दिन के पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को आरोपी केंद्रीय शिक्षक को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीन जुलाई को पुलिस आरोपी को फिर न्यायालय में पेश करेगी। लडभड़ोल पुलिस चौकी के एएसआई अनिल कटोच ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के घर से मोबाइल फोन कब्जे में लेकर भी जांच आगे बढ़ाई है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्राओं के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मुख्य शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। मामले में निमयानुसार कार्रवाई की जा रही है। जोगिंद्रनगर उपमंडल के लडभडोल क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तैनात केंद्रीय मुख्य शिक्षक छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न करता था। चार नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और यौन शोषण की शिकायत बाल संरक्षण विभाग के पास दर्ज होने के बाद जोगिंद्रनगर पुलिस ने बीते दिनों आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक पर केस
 पुलिस थाना जवाली में सरकारी स्कूल के अध्यापक के खिलाफ छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। छात्रा के पिता ने 21 जून को 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत 
की थी। अब सोमवार को छात्रा के पिता ने पुलिस थाना जवाली में पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत दी है। शिकायत मिलने पर एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा पुलिस थाना जवाली में तफ्तीश करने पहुंचे और शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed